PKL 23 : Ashu Malik के सुपर-10 की बदौलत Dabang Delhi ने UP Yoddha को हराया
11:38 AM Dec 31, 2023 IST | Ravi Kumar
PKL 23 के 48वें मुकाबले में Dabang Delhi का सामना UP Yoddha से हुआ। यह नोएडा लेग का चौथा मुकाबला था। इस मैच में Dabang Delhi ने UP Yoddha को 35-25 से हराया। Dabang Delhi की तरफ से स्टार रहे Ashu Malik ,इनके नाम मैच में 11 पॉइंट रहे। इसके अलावा मंजीत ने 6 पॉइंट और आशीष ने 5 पॉइंट अर्जित किए।
HIGHLIGHTS
- PKL 23 के 48वें मुकाबले में Dabang Delhi ने UP Yoddha को 35-25 से हराया।
- प्रदीप नरवाल ने 7 पॉइंट बनाए।
- Dabang Delhi अंकतालिका में छठे पायदान पर पहुँची।
UP Yoddha की तरफ से कप्तान प्रदीप नरवाल ने 7 पॉइंट बनाए, जबकि सुमित ने 7 और सुरेंदर गिल ने 4 पॉइंट अर्जित किए। इस जीत के साथ Dabang Delhi के 8 मुकाबलों में 25 पॉइंट हो गए हैं और टीम अब अंकतालिका में छठे पायदान पर पहुँच गई है दूसरी तरफ UP Yoddha की यह PKL 23 की पांचवी हार है। टीम अपने 9 में से सिर्फ 3 मैच जीत पाई है और टीम सिर्फ 20 अंको के साथ अंकतालिका में नौवें पायदान पर है।
Advertisement
Advertisement