For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PKL 23 : Telugu Titans की सीजन की सातवीं हार

11:04 AM Dec 31, 2023 IST | Ravi Kumar
pkl 23   telugu titans की सीजन की सातवीं हार

PKL 23 के 47वें मुकाबले में Telugu Titans का सामना U-Mumba से हुआ। यह नोएडा लेग का तीसरा मुकाबला था। इस मैच में U-Mumba ने Telugu Titans को 52-34 से हराया।

HIGHLIGHTS 

  • PKL 23 के 47वें मुकाबले U-Mumba ने Telugu Titans को 52-34 से हराया।
  • U-Mumba अंकतालिका में चौथे पायदान पर पहुँची।
  • Telugu Titans अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर है।

U-Mumba की तरफ से स्टार रहे गुमान सिंह,इनके नाम मैच में 10 पॉइंट रहे। इसके अलावा आमिरमोहम्मद ज़फरदानेश, और दोनों डिफेंडर रिंकू और सोमबीर ने 8-8 पॉइंट का योगदान दिया। उनके अलावा सब्स्टीट्यूट होकर आये जय भगवान ने भी 7 पॉइंट बनाकर मैच को U-Mumba के लिए पूरी तरह से एकतरफा कर दिया।
Telugu Titans की तरफ से रजनीश ने 8 पॉइंट बनाए, जबकि रॉबिन और प्रफुल ने 7-7 पॉइंट अर्जित किए। इस जीत के साथ U-Mumba के 7 मुकाबलों में 25 पॉइंट हो गए हैं और टीम अब अंकतालिका में चौथे पायदान पर पहुँच गई है दूसरी तरफ Telugu Titans का यह सीजन बहुत ही शर्मनाक जा रहा है टीम अपने 8 में से 7 मैच हार चुकी है और टीम सिर्फ 8 अंको के साथ अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ravi Kumar

View all posts

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.

Advertisement
×