For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PKL 23 : U-Mumba ने दर्ज की सीजन 10 की छठी जीत

12:38 PM Jan 06, 2024 IST | Ravi Kumar
pkl 23   u mumba ने दर्ज की सीजन 10 की छठी जीत

PKL 23 के 57वें मैच में U-Mumba का सामना बेंगलुरु बुल्स से हुआ U-Mumba ने अपने होम लेग की धमाकेदार शुरुआत की और बेंगलुरु बुल्स को 40-35 के अंतर से हरा दिया।

HIGHLIGHTS

  • PKL 23 के 57वें मैच में U-Mumba ने बेंगलुरु बुल्स को 40-35 से हराया।
  • U-Mumba 31 अंको के साथ अंकतालिका में पांचवे स्थान पर।
  • बेंगलुरु बुल्स 26 अंको के साथ आठवें स्थान पर बनी हुई है।

U-Mumba की तरफ से आमिर मोहम्मद ज़फरदानेश और गुमान सिंह ने 7-7 पॉइंट बटोरे, जबकि डिफेंडर बिट्टू ने 6 पॉइंट अर्जित किये। इसके अलावा महेंदर सिंह ने 4, सोमबीर, अलीरेज़ा और जय भगवान ने 3-3 पॉइंट बनाए दूसरी तरफ बेंगलुरु के लिए सुशील और सचिन नरवाल ने 6-6 पॉइंट, विकास कंडोला ने 5, अमन और सौरभ ने 4-4, जबकि भरत और सुरजीत ने 3-3 पॉइंट का योगदान दिया लेकिन इसके बावज़ूद बेंगलुरु टीम अपनी हार को नहीं टाल पाई। इस जीत के साथ U-Mumba 5वें स्थान पर आ गई है। U-Mumba की PKL 23 की यह छठी जीत है और टीम के आठ मैच के बाद 31 अंक हो गए हैं। जबकि बेंगलुरु बुल्स के 11 मुकाबलों के बाद यह सातवीं हार है और 26 अंको के साथ आठवें स्थान पर बनी हुई है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ravi Kumar

View all posts

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.

Advertisement
×