स्वतंत्रता दिवस पर घूमने का है प्लान तो दिल्ली से सटे इन 5 जगहों का करें सैर, बीबी-बच्चे हो जाएंगे खुश
Places to Visit on Independence Day 2025: अगस्त में दिल्ली का मौसम मानसूनी ठंडक और देशभक्ति के रंग में डूबा होता है। शहर की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी से थोड़ी देर के लिए ब्रेक लेने का यह बेहतरीन मौका होता है। अच्छी बात यह है कि सुकून पाने के लिए आपको बहुत दूर जाने की ज़रूरत नहीं है। राजधानी के आसपास कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां आप सुकून भरे पल बिता सकते हैं। हर तरह के पर्यटकों के लिए कुछ न कुछ खास मौजूद है। इस स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर अपनी आज़ादी को नए अंदाज़ में महसूस करें और दिल्ली के पास मौजूद इन 5 शानदार डेस्टिनेशन्स की सैर पर निकलें।
Independence Day 2025
भारत शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2025) मनाने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी ऐतिहासिक लाल किला इसका गवाह बनेगा और पीएम मोदी वहां तिरंगा झंडा फहराएंगे। आजादी के इस जश्न को मनाने के लिए लाखों लोग लाल किला पहुंचते हैं। अपने देश की संस्कृतियों, परंपरओं, सुरक्षा बल और मातृ शक्ति को जानने का यह अनोखा अवसर होता है।
Places to Visit on Independence Day 2025: इन जगहों पर समय निकाल कर जरूर घूमें
1. आगरा
Best Places to Visit in August की लिस्ट में दिल्ली से कुछ ही घंटों की दूरी पर स्थित ताज नगरी से प्रशिद्ध आगरा घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सिकरी जरूर देखें। स्वतंत्रता दिवस का सप्ताहांत भारत की गौरवशाली मुगल विरासत को दोबारा करीब से जानने का बेहतरीन अवसर है। मसालेदार बेड़ई से लेकर रसीले पेठे तक, यहाँ के लज़ीज़ स्ट्रीट फ़ूड का स्वाद चखना तो बनता है। इस शहर का सदाबहार आकर्षण हर मोड़ पर आपको इतिहास के किसी किस्से से जोड़ देता है।
2. नैनीताल
यह झीलों से घिरा शहर अपनी शांत जलराशियों, जीवंत मॉल रोड, केबल कार की सवारी और मनोरम दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि ड्राइव थोड़ी लंबी हो सकती है, लेकिन अगर आप वीकेंड को थोड़ा बढ़ाने का सोच रहे हैं, तो यह जगह एकदम उपयुक्त है। यहां के कैफे और शिकारे तिरंगे झंडों से सजे रहते हैं, जो पूरे माहौल को उत्सवपूर्ण बना देते हैं। पंगोट और भीमताल जैसे पास के गांव छोटी-छोटी घूमने की यात्राओं के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। झील के किनारे शाम की सैर तन-मन को सुकून देने वाली होती है।
3. मथुरा-वृंदावन
दिल्ली से लगभग 3 घंटे की दूरी पर स्थित यह जुड़वां शहर भक्ति और रंग की तलाश करने वालों के लिए बेस्ट है। यहां जाएं तो प्राचीन मंदिरों की यात्रा करें, भजनों की मधुर ध्वनि में खो जाएं। स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के मेल से यह जगह खास तौर पर भक्तिमय रहता है। यहां से आप न केवल शांति, बल्कि अनगिनत कहानियां भी साथ ले जाएंगे। पेड़े और लड्डू जैसी पारंपरिक मिठाइयां आपकी आध्यात्मिक यात्रा में एक मिठासभरा स्वाद जोड़ती हैं।
4. उदयपुर, राजस्थान
झीलों का शहर आपको शाही महलों की भव्यता, रोमांटिक नौका विहार और मानसून की मोहक फुहारों का अनूठा अनुभव कराता है। ऐतिहासिक गलियों में सैर करें और पिछोला झील के खूबसूरत नज़ारों के बीच छत पर बैठकर लज़ीज़ खाने का आनंद उठाएं।
5. मनाली, हिमाचल प्रदेश
Places to Visit on Independence Day 2025: ठंडी पहाड़ी हवाओं में राहत की सांस लें, सेबों से लदे बागों की सैर करें और पैराग्लाइडिंग जैसे रोमांचक एडवेंचर का मज़ा उठाएं। स्वतंत्रता दिवस दिल्ली की तपती गर्मी से बचने और हिमालय की मंत्रमुग्ध कर देने वाली वादियों का आनंद लेने का एक शानदार मौका है।