आंध्र प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने की योजना टली
आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) ने 350 इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने की योजना टाल दी है।
04:51 PM Nov 19, 2019 IST | Shera Rajput
Advertisement
अमरावती : आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) ने 350 इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने की योजना टाल दी है।
Advertisement
Advertisement
मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के निर्देशों पर अमल करते हुए एपीएसआरटीसी ने इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने के लिए सितंबर में जारी की गयी निविदा रद्द कर दी है।
Advertisement
शुरुआत में रेड्डी ने ऐसी एक हजार बसें एक ही बार में शुरू करने का निर्णय लिया था लेकिन बाद में कुछ कारणों से उनकी संख्या घटाकर 350 कर दी थी।

Join Channel