For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मां के नाम पेड़ पौधा लगाया

05:32 AM Jul 23, 2025 IST | Kiran Chopra
मां के नाम पेड़ पौधा लगाया

वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की वार्षिक बैठक पंजाब केसरी परिसर, वजीरपुर, नई दिल्ली में चेयरपर्सन श्रीमती किरण चोपड़ा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें सभी शाखाध्यक्ष, सह- शाखाध्यक्षोंं ने बड़े उत्साह व उमंग से भाग लेकर आगामी नई योजनाओं पर बुजुर्गों की सेवाओं पर विचार-विनिमय किया। जिसमें देश के विभिन्न भागों से पधारे शाखाध्यक्षों व उनकी टीम सदस्यों ने वरिष्ठजनों की सेवाओं व उनकी समस्याओं को दूर करने पर प्रेरक विचार रखे।
बहुत प्रसन्नता हुई, इस अवसर नरेला शाखाध्यक्ष रूप चन्द दहिया (95) अपने साथियों राम किशन वर्मा, हुकमचंद गौड सहित पधारे तथा उन्होंने प्रेरक विचार भी रखे। ग्रीन पार्क शाखाध्यक्ष रेणू गुलाटी ने क्लब में सेवा कार्यों से यंग जनरेशन को जोडऩे पर बल दिया तो शशि खन्ना ने क्लब सदस्यों को क्रिकेट टूर्नामेंट दिखाने की चाह रखी। गुडग़ांव शाखाध्यक्ष धर्मसागर ने कहा-क्लब के मनोरंजक कार्यक्रमों में हजारों वरिष्ठजन उत्साह से भाग लेते हैं। शाखा को-हैड डीएन कवात्रा, पूनम भटनागर ने भी क्लब की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। ग्रेटर कैलाश- नोएडा शाखा प्रमुख अंजू कश्यप के अनुसार क्लब को गतिविधियां सुचारू रूप से चलाई जा रही हैं। पंजाबी बाग शाखाध्यक्ष किरण मदान ने बताया-क्लब में रोमांचकारी, मनोरंजक कार्यक्रमों से विदेशों से भी वरिष्ठ लोग जुड़े हैं व यहां पधारते हैं। करूणा गोयल, रूबी खुराना को-हैड ने बताया यहां जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ धूमधाम से मनाया जाता है। जांटी कलां शाखाध्यक्ष कमलेश देवी-बिमलेश, रोहिणी शाखा सहयोगी वेद प्रभा, कमल अरोड़ा, पश्चिम विहार शाखाध्यक्ष रमा अग्रवाल व साथी सुनील सचदेवा, उर्मिल बेदी, पटेल नगर की प्रमुख उषा शास्त्री, ओ. पी. ग्रोवर, ग्रीन पार्क के बलदेव गाबा, चौखण्डी शाखाध्यक्ष-श्यामलाल नरूला, महेश बग्गा, पूर्वी दिल्ली शाखाध्यक्ष अशोक-कमल खन्ना, किरण गार्डन शाखाध्यक्ष जी.एस. त्यागी, तेजवीर सिंह ने भी क्लब में बुजुर्गों की सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर मॉडल टाऊन शाखाध्यक्ष बीनू चौहान, रेखा ग्रोवर ने भी बुजुर्गों के कल्याणकारी कार्य में जन चेतना कार्यक्रमों की रूप रेखा रखी। सभी शाखाध्यक्षों ने मिलकर 'मां के नाम पेड़-पौधा' लगाया। सबके लिए प्रीतिभोज, मिष्ठान्न का सुन्दर आयोजन हुआ। चेयरपर्सन श्रीमती किरण चोपड़ा ने सभी शाखाध्यक्षों व सहयोगियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Kiran Chopra

View all posts

Advertisement
×