Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मानसून में घर में लगाएं ये पौधे, मच्छर रहेंगे दूर

11:15 AM Aug 01, 2024 IST | Aastha Paswan

Plants: मानसून का मौसम अच्छा तो लगता है लेकिन इस मौसम में मच्छरों का आतंक बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आपके घर में भी मच्छरों ने आतंक मचा रखा है और चैन से उठना-बैठना भी मुश्किल कर दिया है तो आप भी मच्छरों को दूर रखने वाले पौधे घर में लगा सकते हैं।

इन पौधों से मच्छर रहेंगे दूर

मानसून में मच्छरों का बढ़ता प्रकोप कई बीमारियों का घर बन सकता है। मच्छर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी कई घातक बीमारियां फैलाने का काम करते हैं। वैसे तो इन्हें भगाने के लिए मार्केट में कई तरह की क्रीम मौजूद है, लेकिन घर में कुछ पौधे लगाकर भी इन्हें दूर रखा जा सकता है। साथ ही ये पौधे घर की खूबसूरती में भी चार चांद लगाने का काम करते हैं।

सिट्रोनेला घास

आप अपने घर में सिट्रोनेला का पौधा लगा सकते हैं। इस पौधे की सबसे खास खूबियों में से एक है इसकी गंध। इसे लेमनग्रास के नाम से भी जाना जाता है। इस घास का इस्तेमाल मच्छर को भगाने वाले प्रोडक्टस बनाने में खासतौर से किया जाता है। इससे जेरानियल और सिट्रल केमिकल निकलता है, जिससे मच्छर दूर भागते हैं।

लेमन थाइम

इस पौधे की बहुत ही तेज खट्टी गंध होती है, जिससे मच्छर आसपास भी नहीं फटकते। इसे किसी गमले में लगाकर बगीचे में रख सकते हैं।

रोजमैरी

रोजमैरी का भी इस्तेमाल आप मच्छरों को भगाने के साथ- साथ घर की खूबसूरीत बढ़ाने में कर सकते हैं। वैसे इसका इस्तेमाल कुकिंग में मसाले की तरह भी किया जाता है। इसकी खुशबू मच्छरों को ही नहीं कीट-पतंगों को भी दूर रखने में असरदार है। हल्की गर्मी इस पौधे को बढ़ने के लिए एकदम अनुकूल है।

मिंट

मिंट यानी पुदीने में बायोसाइडल तत्व होते हैं, जो मच्छरों को दूर भगाने का काम करते हैं। इसकी तेज गंध से मच्छर, मक्खी, चीटियां तक का सफाया हो जाता है।

फ्लॉस फ्लॉवर

यह पूरे साल फूलों से भरा रहने वाला पौधा है। इस पौधे को आप घर के अंदर रख सकते हैं। इसमें मौजूद कूमारिन नामक केमिकल मच्छरों को भगाता है, लेकिन इंसानों और पालतू जानवरों के लिए ये जानलेवा हो सकता है।

मोनार्डा

मोनार्डा को मधुमक्खी बाम के नाम से भी जाना जाता है। इसमें गेरानियोल नामक नेचुरल खुशबू होती है, जो मच्छरों को बिल्कुल नहीं भाती और इसी से वो भागते हैं। हालांकि यह खुशबू तितलियों और मधुमक्खियों को आकर्षित करने का काम करती है।

तुलसी

तुलसी सेहत को तो कई सारे फायदे प्रदान करती ही है, साथ ही साथ इसकी गंध से मच्छर, मक्खी भी भागते हैं। इसमें एलिल, मेथॉक्सीबेंजीन, एस्ट्रैगोल नामक तत्व होते हैं, जो एक खास खुशबू लिए होते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article