W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'कृपया घर से निकलें और मतदान करें', वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वोटर्स से की अपील

11:21 AM Apr 26, 2024 IST | Yogita Tyagi
 कृपया घर से निकलें और मतदान करें   वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वोटर्स से की अपील
Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोगों से मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें बढ़ते तापमान के बावजूद अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करना चाहिए। कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य सीतारमण ने बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जयनगर में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान जारी है।

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोगों से वोट ड़ालने की अपील की
  • अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करें- निर्मला सीतारमण
  • राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान जारी है

कृपया मतदान करें- वित्त मंत्री

सीतारमण ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सभी लोग अपने घरों से निकलें और वोट डालें। बेंगलुरु में आज गर्मी हो सकती है लेकिन बाहर निकलना अहम है। अपने समय के अनुसार कृपया आएं और मतदान करें।’’ दिन चढ़ने के साथ ही तापमान बढ़ने की आशंका के मद्देनजर मतदान के शुरुआती घंटों में तेजी से मतदान हुआ।

कर्नाटक में मतदान जारी

कर्नाटक में शुक्रवार को 14 लोकसभा सीट पर पहले दौर के चुनाव में मतदान जारी है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। कर्नाटक में पहले दौर के मतदान में कुल 247 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनमें से 226 पुरुष और 21 महिलाएं हैं। इन सीटों पर 30,602 मतदान केंद्रों में 2.88 करोड़ से अधिक लोग मतदान के पात्र हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×