टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

झारखंड के बूढ़ा पहाड़ में सुरक्षा बलों को उड़ाने की साजिश नाकाम, सात सिलिंडर बम सहित 2 IED बरामद

04:31 PM Oct 14, 2023 IST | Prateek Mishra

झारखंड के लातेहार जिले में बूढ़ा पहाड़ की तराई वाले जंगलवर्ती इलाके से पुलिस ने सात सिलिंडर बम के अलावा दो IED बरामद किए हैं। माना जा रहा है कि माओवादियों ने सुरक्षा बलों को उड़ाने की योजना के तहत बम प्लांट किए थे। हालांकि, सुरक्षा बलों ने करीब एक साल पहले ही बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से मुक्त करा लिया था।

आशंका है कि बम या तो पहले लगाए गए होंगे या फिर बूढ़ा पहाड़ से भागने के बाद नक्सलियों का कोई दस्ता फिर से पांव फैलाने की कोशिश कर रहा है। लातेहार के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को सूचना मिली थी कि लाटू के जंगल में माओवादियों ने भारी संख्या में सिलेंडर बम छिपाकर कर रखा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड जगुआर, CRPF व जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने लाटू जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया।

इस दौरान ढाई-ढाई किलो के सात सिलेंडर बम, एक टिफिन बम व एक अन्य IED बरामद किया गया। CRPF की बम निरोधक टीम द्वारा मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया। इस बीच पुलिस और CRPF ने ग्रामीणों को अलर्ट किया है कि जंगल में कुछ और जगहों पर नक्सलियों की ओर से लगाई गई IED हो सकती है, इसीलिए जंगल की ओर से जाने से बचें। पुलिस और सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

 

 

Advertisement
Advertisement
Next Article