जम्मू कश्मीर भाजपा के नेता कुलदीप राज गुप्ता के निधन पर प्रधानमंत्री ने किया शोक व्यक्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के भाजपा नेता कुलदीप राज गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अपना जीवन लोगों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था।
05:18 AM Aug 19, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के भाजपा नेता कुलदीप राज गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अपना जीवन लोगों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था।
Advertisement
गुप्ता का 87 वर्ष की आयु में बुधवार को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में निधन हो गया था।
मोदी ने ट्वीट किया, “जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय भाजपा नेता कुलदीप राज गुप्ता जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अपना जीवन जन कल्याण के साथ-साथ समाज के सशक्तीकरण के लिए समर्पित कर दिया। ईश्वर शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!”
Advertisement
Advertisement