Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रधानमंत्री ने मायोट में चक्रवात चिडो से हुई तबाही पर गहरा दु:ख जताया

मायोट में चक्रवात चिडो से हुई तबाही पर प्रधानमंत्री का संवेदना संदेश

02:24 AM Dec 17, 2024 IST | Rahul Kumar

मायोट में चक्रवात चिडो से हुई तबाही पर प्रधानमंत्री का संवेदना संदेश

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के मायोट में चक्रवात चिडो से हुई तबाही पर दु:ख जताते हुए कहा कि भारत फ्रांस के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के नेतृत्व में फ्रांस दृढ़ता और दृढ़ संकल्प के साथ इस त्रासदी से उबर जाएगा।

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा:

“मायोटे में चक्रवात चिडो के कारण हुई तबाही से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। मुझे विश्वास है कि राष्ट्रपति @EmmanuelMacron के नेतृत्व में, फ्रांस दृढ़ता और दृढ़ संकल्प के साथ इस त्रासदी से उबर जाएगा। भारत फ्रांस के साथ एकजुटता में खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।”

Advertisement
Advertisement
Next Article