Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

संयुक्त राष्ट्र के मंच से प्रधानमंत्री ने कहा है कि हमने दुनिया को युद्ध नहीं, भगवान बुद्ध दिया है : केशव प्रसाद मौर्य

उत्तरप्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्भा भाजपा की ओर से पटना में आयोजित सम्राट अशोक जयंती समारोह में कुशवाहा समाज को संबोधित करते हुए श्रीमौर्य ‍ने बड़ा संदेश दिया।

12:21 PM Apr 09, 2022 IST | Ujjwal Jain

उत्तरप्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्भा भाजपा की ओर से पटना में आयोजित सम्राट अशोक जयंती समारोह में कुशवाहा समाज को संबोधित करते हुए श्रीमौर्य ‍ने बड़ा संदेश दिया।

पटना जेपी चौधरी : केंद्रीय मंत्री सह भाजपा बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम गठबंधन धर्म के चलने वाले पार्टी है लेकिन अपने आदर्शों को साथ लेकर चलते हैं। प्रधानमंत्री जी आदर्श संकलन को मजबूत बनाने वाली हमारी पार्टी है हम अपनी सुशासन की नीतियों को एनडीए गठबंधन को सरकार आगे बढ़ाएं। वहीं भाजपा द्वारा चक्रवर्ती सम्राट अशोक जयंती पर भूपेंद्र जी मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित का भाजपा लोकसभा विधानसभा और विधान परिषद में ही नहीं हर गांव पंचायत तक अपने कार्यकर्ताओं के दम पर सुशासन के लिए आगे बढ़ रहे हैं और हम और मजबूत और उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक का लंबा शासन करुणा भारत की गौरव भरपूर रहा। 
Advertisement
 उत्तरप्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्भा भाजपा की ओर से पटना में आयोजित सम्राट अशोक जयंती समारोह में कुशवाहा समाज को संबोधित करते हुए श्रीमौर्य ‍ने बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उत्साह बता रहा कि 2014 और 2019 के बाद 2024 में भी नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भी लगातार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत हैं। सम्राट अशोक की तरह पूरी जिम्मेदारी के साथ ईमानदारी से कर्तव्य को पूरा कर रहे हैं। सम्राट अशोक की न्याय व्यवस्था को साकार कर रहे हैं। दुनिया को शांति का संदेश भी दे रहे हैैं। 
 केशव प्रसाद मौर्भा ने कहा संयुक्त राष्ट्र के मंच से प्रधानमंत्री ने कहा है कि हमने दुनिया को युद्ध नहीं, भगवान बुद्ध दिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कमजोर हैं। नरेन्द्र मोदी भारत को शक्तिशाली देश बनाने के लिए प्रयासरत हैं। सम्राट अशोक ने लगातार विजय प्राप्त नहीं की होती तो दुनिया उनकी शक्ति को नहीं मानती। यही काम आज नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। देश के दुश्मनों को चेतावनी देते हुए कहा हमारे प्रधानमंत्री शांति के पक्षधर, लेकिन क्रांति में भी सक्षम है। श्री मौर्य ने कुशवाहा समाज से गांव-गांव में भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने बिहार प्रदेश के सभी नगर निकायों में सम्राट अशोक के नाम पर कन्वेंशन भवन बनाने की पहल के लिए बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया। 
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भाजपा की पहल के कारण बिहार सरकार ने सम्राट अशोक की जयंती पर प्रत्येक चैत्र शुक्ल अष्टमी को सार्वजनिक अवकाश देने का निर्णय लिया था। भाजपा ने ही पहली बार सम्राट अशोक की जयंती मनाना प्रारंभ किया और बाद में सभी दलों में मनाने की होड़ मच गई।श्री मोदी ने कहा कि सम्राट अशोक ने भारत के सबसे बड़े साम्राज्य पर शासन किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा की अखंड भारत की कल्पना यूरोप के 27 देशों को मिलाकर ‘यूरोपीय संघ’ बनाने की तर्ज पर भारतीय उप-महाद्वीप के 7 देशों को मिलाकर ‘भारतीय महासंघ’ की कल्पना के अनुरूप है। 
श्री मोदी ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण कराने वाली भाजपा के साथ श्री राम हैं और जहाँ राम हैं वही लव-कुश भी हैं। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट  चौधरी ने कहा कि देश के सबसे बड़ा राजा अशोक सम्राट अखंड भारत का स्थापना की थी वही अखंड भारत का सपना साकार देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने कर रहे हैं उन्होंने कहा कि अशोक सम्राट की जयंती पहले बिहार में संगठन बनाया करता था पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने अशोक सम्राट की जयंती मनाना शुरू किया अब बड़े-बड़े पार्टी  जयंती समारोह मनाना शुरू किया है अशोक सम्राट भगध क्षेत्र के राजा थे हम लोग उसी का रूपरेखा पर चलकर भारत को आगे बढ़ाना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के हाथों से  अखंड भारत का सपना साकार की जाएगी। 
Advertisement
Next Article