Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

PM kisan Samman Nidhi Yojana Kya Hai, जानें क्या है ये स्कीम?

04:22 PM Aug 02, 2025 IST | Amit Kumar
PM kisan Samman Nidhi Yojana

PM kisan Samman Nidhi Yojana Kya Hai: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसकी शुरुआत 1 फरवरी 2019 को बजट में की गई थी। इसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को खेती के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना का औपचारिक शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से किया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपए की सहायता राशि दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में (हर चार महीने पर 2000 रूपए ) किसानों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है। इसका उद्देश्य किसानों को खेती की ज़रूरतों जैसे बीज, खाद, सिंचाई आदि में आर्थिक सहायता देना है।

PM kisan Samman Nidhi Yojana: 20वीं किस्त जारी

देशभर के किसानों को जिस दिन का इंतजार था, वह आज 2 अगस्त 2025 को पूरा हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से सुबह 11 बजे पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी की। इस बार सरकार ने करीब 9.7 करोड़ किसानों के खातों में 2000 रुपए की राशि सीधे ट्रांसफर की। कुल 20,500 करोड़ रुपए की धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई। अब तक इस योजना के तहत किसानों को कुल 3.90 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि दी जा चुकी है।

Advertisement

PM kisan Samman Nidhi Yojana: पैसे की जानकारी कैसे जांचें?

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसा आया या नहीं, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

PM kisan Samman Nidhi Yojana: अब तक कितने किसानों को मिला लाभ?

इस योजना का लाभ अब तक देश के करोड़ों किसान उठा चुके हैं। शुरुआत से अब तक सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हर साल नियमित रूप से तीन किस्तों में ₹6000 की मदद दी है। इससे किसानों को खेती के खर्च में राहत मिली है।

 

PM Kisan 20th Yojana Released: खत्म हुआ इंतजार, खाते में आई पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा, ऐसे करें चेक

PM Kisan 20th Yojana Released : पीएम मोदी शनिवार को वाराणसी के बनौली गांव पहुंचे, जहां से उन्होंने ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ (पीएम किसान) योजना की 20वीं किस्त जारी किया। इस मौके पर देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में करीब 20,500 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता ट्रांसफर की गई। इस रकम को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजा गया।

PM Kisan 20th Yojana Released : किसानों को मिली आर्थिक मजबूती

बता दें कि योजना की शुरुआत से अब तक (2019 से लेकर 20वीं किस्त तक), 9.7 करोड़ रुपए देशभर के किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर किए गए हैं। शनिवार को जारी की गई 20वीं किस्त से किसानों को और अधिक आर्थिक मजबूती मिली है।

19वीं किस्त कब की गई थी जारी?

इससे पहले 19वीं किस्त प्रधानमंत्री मोदी ने 24 फरवरी 2025 को भागलपुर, बिहार से जारी की थी। उस समय भी 9.8 करोड़ किसानों को 22,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई थी। भारत के लगभग 85 प्रतिशत किसान ऐसे हैं जिनके पास दो हेक्टेयर से कम जमीन है। ऐसे छोटे और सीमांत किसानों के लिए पीएम-किसान योजना एक जीवन रेखा की तरह काम करती है। यह पैसा किसानों को बोवाई या कटाई के समय मिलता है। यह योजना एक तरह का सुरक्षा कवच बन गई है, जो संकट के समय किसानों को राहत देती है।

आगे पढ़ें...

Advertisement
Next Article