Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

PM मोदी का BJP मुख्यालय में संबोधन; कांग्रेस पर करेंगे कटाक्ष!

PM Modi Address: अलग-अलग राज्यों के विधानसभा चुनावों और उपचुनाव के नतीजों पर कुछ ही देर में पीएम का संबोधन आएगा। पीएम दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संबोधन देंगे।

01:54 AM Nov 23, 2024 IST | Ranjan Kumar

PM Modi Address: अलग-अलग राज्यों के विधानसभा चुनावों और उपचुनाव के नतीजों पर कुछ ही देर में पीएम का संबोधन आएगा। पीएम दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संबोधन देंगे।

PM Modi Address Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही मिनटों में दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वो महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा एवं अलग-अलग राज्यों के उपचुनाव के नतीजों पर चर्चा करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी मुख्यालय में हैं। पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा है। ढोल-नगाड़े बज रहे हैं।

हरियाणा में जीत के बाद पीएम बोले थे-कांग्रेस का डिब्बा गोल

10 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संबोधित किया था। हरियाणा के परिणाम पर कहा था कि कांग्रेस की पोल जनता के सामने खुल चुकी है। उनका डिब्बा गोल हो चुका है। सरकार से बाहर होते ये लोग जल बिन मछली जैसी हो जाती है। कांग्रेस समाज में जाति का जहर फैला रही। मोदी ने कहा था कि कांग्रेस परजीवी पार्टी है।

महाराष्ट्र में कैसा रहा परिणाम?

महाराष्ट्र में बीजेपी 149 सीटों पर चुनाव लड़ी। इनमें से 130 सीटें जीत गई। मतलब स्ट्राइक रेट 88 प्रतिशत। पिछले चुनाव में बीजेपी ने 79 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार कांग्रेस 63 सीटों से घटकर 19 सीटों पर सिमट गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article