For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद PM Modi ने कायकर्ताओं को किया संबोधित

09:36 PM Jun 04, 2024 IST | Pannelal Gupta
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद pm modi ने कायकर्ताओं को किया संबोधित
PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आ चुके हैं। नतीजों में एनडीए ने 290 से ज्यादा सीटों पर बढ़त हासिल की है। वहीं, इंडिया गठबंधन 220 से अधिक सीटों पर आगे है।

Highlights

  • पीएम मोदी ने कायकर्ताओं को किया संबोधित
  • नरेंद्र मोदी ने जीत की हैट्रिक लगाई
  • पीएम मोदी ने 1.5 लाख से ज्यादा वोटों से जीता

पीएम मोदी ने जनता का किया आभार व्यक्त

उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय को डेढ़ लाख से अधिक वोटों से शिकस्त दी। लोकसभा चुनाव में नतीजों के बाद पीएम मोदी का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने एनडीए पर लगातार तीसरी बार विश्वास जताने के लिए देश की जनता का आभार व्यक्त किया है।

पीएम मोदी(PM Modi) का एक्स पोस्ट

पीएम मोदी(PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है। मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं।''

पीएम मोदी(PM Modi) का संबोधन

पीएम मोदी(PM Modi)  ने कर्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा और आंध्र प्रदेश में एनडीए गठबंधन की शानदार जीत पर भी प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ''धन्यवाद ओडिशा! यह सुशासन और ओडिशा की अनूठी संस्कृति का जश्न मनाने की एक शानदार जीत है। भाजपा लोगों के सपनों को पूरा करने और ओडिशा को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मुझे हमारे सभी मेहनती पार्टी कार्यकर्ताओं पर उनके प्रयासों के लिए बहुत गर्व है।''

पीएम मोदी ने 1.5 लाख से ज्यादा वोटों से जीता

पीएम मोदी ने वाराणसी सीट पर 1 लाख 52 हजार 513 वोट से चुनाव में विजयी हुए है। साल 2019 में पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार शालिनी यादव को 4 लाख 79 वोट से मात दी थी। जबकि, कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय तीसरे स्थान पर रहे थे। । 2014 में भी कांग्रेस ने अजय राय को पीएम मोदी के सामने चुनावी मैदान में उतारा था।

 

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Pannelal Gupta

View all posts

Advertisement
×