For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM मोदी व Congress अध्यक्ष खड़गे ने मौलाना आजाद को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

02:31 PM Nov 11, 2023 IST | R.N. Mishra
pm मोदी व congress अध्यक्ष खड़गे ने मौलाना आजाद को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार(11 नवंबर) को भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मौलाना आजाद को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। एक प्रसिद्ध विद्वान और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के आधार स्तंभ, शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय थी। आधुनिक भारत को दिशा देने में उनके प्रयास राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अबुल कलाम आजाद को श्रद्धांजलि देते हुए, खड़गे ने कहा, आज से 100 साल पहले 1923 में मौलाना आज़ाद कांग्रेस अध्यक्ष बने थे। उनकी जयंती पर, हम राष्ट्र निर्माण, विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में उनके जबरदस्त योगदान का जश्न मनाते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि आज़ाद, एक कट्टर गांधीवादी और एक महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद और एक राजनेता थे, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर, हम सभी शिक्षकों, छात्रों, हर स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के प्रबंधन कर्मचारियों और उन सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हैं जो दैनिक आधार पर भारत के मूलभूत ज्ञान के निर्माण में शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

R.N. Mishra

View all posts

I am a journalist and digital content creator in Punjab Kesari

Advertisement
×