बहरीन के प्रधानमंत्री के निधन पर पीएम मोदी और राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया
बहरीन के प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का बुधवार को निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
09:22 AM Nov 12, 2020 IST | Desk Team
बहरीन के प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का बुधवार को निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
Advertisement
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ बहरीन के प्रधानमंत्री राजकुमार खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के निधन पर मैं हृदय से गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। दुख की इस घडी में बहरीन के शाह, शाही परिवार और बहरीन की आम जनता के साथ हमारी प्रार्थनाएं हैं।’’
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बहरीन के प्रधानमंत्री राजकुमार अल खलीफा के निधन पर शोक व्यक्त जताते हुए बहरीन के लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ट्वीट किया, “प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ ।”
कांग्रेस नेता ने बहरीन के शाह, शाही परिवार और जनता के प्रति संवेदना प्रकट की। गौरतलब है कि बहरीन के प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का बुधवार को निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। खलीफा, विश्व में सबसे ज्यादा समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में से एक थे जिन्होंने अपने राष्ट्र की सरकार का कई दशकों तक नेतृत्व किया।
Advertisement