For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM Modi: विधानसभा चुनाव के परिणामों ने बता दिया लोकसभा के लिए जनता का मूड

03:11 PM Feb 11, 2024 IST | Rakesh Kumar
pm modi  विधानसभा चुनाव के परिणामों ने बता दिया लोकसभा के लिए जनता का मूड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश के झाबुआ में आयोजित जन जातीय महासभा को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम ने बता दिया है कि लोकसभा चुनाव के लिए जनता का मूड कैसा है। संबोधन से पहले उन्होंने झाबुआ, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, धार और अलीराजपुर समेत पूरे प्रदेश के लिए हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण भी किया था।

Highlights 

  • दोगुनी रफ्तार से काम कर रही डबल इंजन की सरकार 
  • भाजपा की सरकार से पहले बीमार राज्य था मध्य प्रदेश  
  • 2019 में कांग्रेस की छुट्टी हुई थी, 2024 में सफाया होगा 

दोगुनी रफ्तार से काम कर रही डबल इंजन की सरकार

पीएम मोदी ने कहा कि विकास के इतने सारे काम यह बता रहे हैं कि मध्य प्रदेश में बनी डबल इंजन की सरकार दोगुनी तेजी के साथ काम कर रही है। विकास के इस महाअभियान का श्रेय प्रदेश की जनता को जाता है। मोदी ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि मोदी झाबुआ से लोकसभा की लड़ाई का आगाज करेगा। लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि मैं यहां लोकसभा चुनाव के प्रचार करने नहीं आया हूं। मैं सेवक के रूप में जनता जनार्दन का आभार जताने आया हूं।

भाजपा की सरकार से पहले बीमार राज्य था मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार विपक्ष के बड़े-बड़े नेता पहले से ही कहने लगे हैं कि 2024 में 400 पार और फिर एक बार मोदी सरकार। बीते वर्षों में मध्य प्रदेश ने दो अलग-अलग दौर देखे हैं। इसमें एक दौर डबल इंजन सरकार का रहा और दूसरा कांग्रेस के समय का काला दौर रहा। उन्होंने कहा कि कम उम्र के युवाओं को याद भी नहीं होगा कि विकास की राह पर बढ़ रहा मध्य प्रदेश भाजपा की सरकार आने से पहले देश के सबसे बीमार राज्यों में गिना जाता था।

2019 में कांग्रेस की छुट्टी हुई थी, 2024 में सफाया होगा

मोदी ने कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की छुट्टी हुई थी। अब साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उसका सफाया होना तय है। कांग्रेस ने न तो कभी आदिवासी समाज के विकास की चिंता की और न ही उसके सम्मान के बारे में सोचा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए जनजातीय लोगों का मतलब केवल कुछ वोट होता था। इन्हें गांव, गरीब और पिछड़ों की याद तब आती थी, जब चुनाव की घोषणा की जाती थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
×