Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी का 74वां जन्मदिन आज, इस थीम के साथ मनाया जाएगा PM का बर्थडे

12:39 AM Sep 17, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

PM Modi Birthday: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर बीजेपी कार्यकर्ता सेवा पखवाड़े के तहत देशभर में कई कार्यक्रमों को आयोजन करेंगे। इसके अंतगर्त देशभर में रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। दरअसल स्वच्छ भारत अभियान पीएम मोदी का सरकार का सबसे महत्वपूर्व कार्यक्रम है। जिसको लेकर पार्टी कार्यकर्ता और स्वयंसेवक अस्पतालों, स्कूलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाएंगे।

सेवा पर्व के रूप में मनाया जाएगा बर्थडे

बता दें, मोदी सरकार के प्रमुख कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान को हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय विज्ञान पत्रिका 'नेचर' ने यह दावा किया है कि इसने 60,000-70,000 से अधिक शिशुओं की मृत्यु को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस साल भी 'सेवा पर्व' बीजेपी के जश्न के केंद्र में रहेगा, हालांकि दो आयोजनों पर ज्यादा ध्यान जाने की संभावना है। बीजेपी कार्यकर्ता और राजस्थान की अजमेर शरीफ दरगाह पीएम मोदी का जन्मदिन मनाने के लिए 4,000 किलोग्राम शाकाहारी लंगर लगाएंगे। गुजरात के सूरत में, कई व्यवसाइयों ने 17 सितंबर को अपने प्रतिष्ठान में 10 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक की छूट की घोषणा की है। पीएम मोदी ने पिछले कुछ वर्षों में अपना जन्मदिन कैसे मनाया आपको बता रहे हैं।

देशभर में चलाया जाएगा सफाई अभियान

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के मेहसाणा शहर में नरेंद्र दामोदरदास मोदी के रूप में हुआ था। उसके बाद पीएम मोदी ने लगातार तीन बार राज्य के सीएम के रूप में कार्य किया और अब तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभाल रहे है। हर साल की तरह भाजपा कार्यकर्ता आज पीएम मोदी के जन्मदिन के खास मौके पर सेवा पखवाड़ा या सेवा पर्व शुरू के रूप में मनाएगी। इस पहल के तहत देशभर में रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान आयोजित किए जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ता अस्पतालों, स्कूलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article