PM Modi ने तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड, सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने वाले बने दूसरे प्रधानमंत्री
PM Modi: अपनी राजनीतिक यात्रा में कई उपलब्धियां हासिल करने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। पीएम मोदी इस समय ब्रिटेन के दौरे पर गए हैं, इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पीएम मोदी अब सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं।

PM Modi: अब बस पूर्व पीएम नेहरू आगे
आज शुक्रवार, 25 जुलाई को प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के 4078 दिन पूरे कर लिए और एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इंदिरा गांधी 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक प्रधानमंत्री रहीं, यानी उनके कार्यकाल की अवधि 4,077 दिनों की रही। प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल 25 जुलाई को 4,078 दिनों का हो गया है। यानी अब प्रधानमंत्री सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड आज भी जवाहरलाल नेहरू के नाम है।
पंडित नेहरू ने 1952 से 1964 तक देश के प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। अब पीएम मोदी के आगे केवल पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात करें तो पीएम पद संभालने से पहले वे गुजरात के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वे 13 साल तक गुजरात के सीएम रहे।

PM Modi: 2026 में तोड़ेंगे पूर्व पीएम नेहरू का रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल 2029 में खत्म होगा और अगले साल वे नेहरू को पीछे छोड़ देंगे। पीएम मोदी मई 2026 में पूर्व पीएम नेहरू के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। इसके साथ ही वे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

PM Modi: प्रधानमंत्री के बारें में अन्य रोचक तथ्य
प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में कुछ अन्य रोचक तथ्य भी शामिल हैं। जैसे, वे पहले और एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनका जन्म भारत की स्वतंत्रता के बाद हुआ। वे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री मोदी भारत के सभी प्रधानमंत्रियों और मुख्यमंत्रियों में एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने किसी पार्टी के नेता के रूप में लगातार छह चुनाव जीते हैं। उन्होंने 2002, 2007 और 2012 के गुजरात विधानसभा चुनावों के बाद 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव जीते हैं।
ये भी पढ़ें- PM Modi मालदीव के लिए रवाना, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

Join Channel