Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने फोन कर अपने दोस्त पुतिन को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और भारत रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त साझीदारी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका की सराहना की।

04:51 PM Oct 07, 2020 IST | Desk Team

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और भारत रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त साझीदारी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन  को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और भारत रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त साझीदारी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका की सराहना की। मोदी ने पुतिन को टेलीफोन करके शुभकामनाएं दीं। बातचीत में मोदी ने पुतिन के साथ अपने पुराने संबंधों एवं मित्रता को याद किया और दोनों देशों के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त साझीदारी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका की सराहना की।
Advertisement
दोनों नेताओं ने एक दूसरे के सतत संपर्क में रहने और कोविड-19 महामारी सहित सभी वैश्विक चुनौतियों से मुकाबले में सहयोग बढ़ने पर सहमति जताई। मोदी ने सार्वजनिक स्वास्थ्य परिदृश्य सुधरने के बाद  पुतिन का भारत में स्वागत करने की इच्छा व्यक्त की। बता दें कि रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का ये  68वां जन्मदिन है। 
Advertisement
Next Article