टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

PM मोदी - 'राष्ट्रीय पर्व' बन गया छठ पूजा, यह खुशी की बात है

03:36 PM Nov 17, 2023 IST | Rakesh Kumar

     Highlights

Advertisement

बीजेपी के दिवाली मिलन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने छठ पूजा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि छठ पूजा 'राष्ट्रीय पर्व' बन गई है। यह बहुत खुशी की बात है। छठ पर्व चार दिनों तक चलता है। इस साल 17 नवंबर 2023 से 20 नवंबर 2023 तक मनाया जाएगा। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था उगते हु की पूजा तो सभी करते हैं, लेकिन डूबते हुए सूर्य की पूजा सिर्फ छठ के दौरान होती है।

छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है

नहाय-खाय के साथ आज छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। कल खरना होगा। इसके अगले दिन संध्याकालीन अर्घ्य और उसकी अगली सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसके मुरीद हैं। उन्होंने आज बीजेपी के दिवाली मिलन कार्यक्रम के दौरान इसकी सराहना की। पीएम मोदी ने कहा, 'छठ राष्ट्रीय पर्व बन गया है। यह बहुत खुशी की बात है।'

छठ पर्व की पौराणिक मान्यता
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी के सूर्यास्त और सप्तमी के सूर्योदय के मध्य वेदमाता गायत्री का जन्म हुआ था । प्रकृति के षष्ठ अंश से उत्पन्न षष्ठी माता बालकों की रक्षा करने वाले वष्णुि भगवान द्वारा रची माया हैं। बालक के जन्म के छठे दिन छठी मैया की पूजा-अर्चना की जाती है, जिससे बच्चे के ग्रह गोचर शांत हो जाएं और जिंदगी मे किसी प्रकार का कष्ट नहीं आए। इस मान्यता के तहत ही इस तिथि को षष्ठी देवी का व्रत होने लगा। छठ पूजा की धार्मिक मान्यताएं भी और सामाजिक महत्व भी है लेकिन इस पर्व की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें भेदभाव, ऊंच-नीच, पात भूलकर सभी एक साथ इसे मनाते हैं। किसी भी लोक परंपरा में ऐसा नहीं है।

Advertisement
Next Article