PM Modi China Visit: जापान के बाद चीन पहुंचे PM मोदी, SCO समिट में होंगे शामिल
PM Modi China Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के बाद अब चीन पहुंच गए है। SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान उनका रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मिलने का कार्यक्रम है। एससीओ शिखर सम्मेलन भारत के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ के लागू होने के बाद हो रहा है। इनमें से 25 प्रतिशत टैरिफ रूसी कच्चा तेल खरीदने पर भारत पर लगाया गया था।

SCO Summit
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और मेजबान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। एससीओ में 10 सदस्य हैं। भारत के अलावा, इनमें बेलारूस, चीन, ईरान, कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज़्बेकिस्तान शामिल हैं। भारत 2017 से SCO का सदस्य है, और 2005 से पर्यवेक्षक रहा है। अपनी सदस्यता अवधि के दौरान, भारत ने 2020 में एससीओ के शासनाध्यक्षों की परिषद और 2022 से 2023 तक एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद का अध्यक्ष पद संभाला है।

PM Modi China Visit
2020 में गलवान घाटी में हुई झड़पों के बाद PM मोदी की यह पहली चीन यात्रा होगी। हाल ही में, भारत और चीन ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को सुचारू बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं जिसमें उत्तराखंड में लिपुलेख दर्रा, हिमाचल प्रदेश में शिपकी ला दर्रा और सिक्किम में नाथू ला दर्रा के माध्यम से व्यापार को फिर से शुरू करना शामिल है। 18-19 अगस्त को चीनी विदेश मंत्री वांग यी की यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों ने चीनी मुख्य भूमि और भारत के बीच शीघ्रातिशीघ्र सीधी उड़ान सम्पर्क बहाल करने तथा अद्यतन हवाई सेवा समझौते को अंतिम रूप देने पर सहमति व्यक्त की।
抵达中国天津,期待在上海合作组织峰会期间展开深入讨论,并与各国领导人会晤。 pic.twitter.com/vs59dukMND
— Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2025
PM Modi Japan Visit
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा संपन्न की, जहाँ उन्होंने भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने अपनी टोक्यो यात्रा के सकारात्मक परिणामों की सराहना की और आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में भारत-जापान संबंध नई ऊँचाइयों को छुएँगे।
ALSO READ: PM Modi in Japan Live: सेंदाई पहुंचे PM मोदी, जापान के PM के साथ किया बुलेट ट्रेन में सफर