टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

PM मोदी ने CM लालदुहोमा को उनके जन्मदिन पर दी बधाई

01:11 PM Feb 22, 2024 IST | Yogita Tyagi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम के मुख्यमंत्री पू. लालदुहोमा (CM लालदुहोमा) को उनके जन्मदिन पर बंधाई दी। शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में PM मोदी ने लिखा, मिजोरम के CM पु लालडुहोमा को उनके जन्मदिन पर बधाई। भगवान उन्हें लोगों की सेवा के लिए लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दें।

किरेन रिजिजू ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी मिजोरम के मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, मिजोरम के मुख्यमंत्री पु. लालदुहोमा को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं ताकि वह मिजोरम के लोगों की सेवा करना जारी रख सकें और हमारे राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकें।

हिमंत बिस्वा सरमा ने दीं शुभकानाएं

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी इस अवसर पर मिजोरम के मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं, उन्होंने लिखा, मिजोरम के माननीय मुख्यमंत्री पु लालदुहोमा को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। एक जोरदार जनादेश से धन्य, वह एक ऊर्जावान नेता हैं जो सार्वजनिक कल्याण सुनिश्चित करने के इच्छुक हैं। मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना। इससे पहले, लालदुहोमा ने 8 दिसंबर, 2023 को मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद 4 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में पीएम मोदी से मुलाकात की थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article