W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM मोदी ने International Women's Day पर दी बधाई, सिलेंडर पर 100 रुपये छूट की घोषणा

11:25 AM Mar 08, 2024 IST | Yogita Tyagi
pm मोदी ने international women s day पर दी बधाई  सिलेंडर पर 100 रुपये छूट की घोषणा
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) पर नारी शक्ति को बधाई दी और इस अवसर पर LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट की घोषणा की।

  • PM ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को बधाई दी
  • इस अवसर पर LPG की कीमतों में 100 की छूट की घोषणा की
  • यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा- PM मोदी

PM मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘महिला दिवस के अवसर पर आज हमने LPG सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है।’ उन्होंने कहा कि इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा।

महिलाओं को दी बधाई

PM मोदी ने कहा, यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। इससे पहले, PM मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई दी, उनकी ताकत, साहस और दृढ़ता को सलाम किया और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा, हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में पहल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पिछले दशक में हमारी उपलब्धियों में भी परिलक्षित होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×