For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haryana municipal elections 2022 : हरियाणा के नगर निकाय चुनावों में जीत पर PM मोदी ने भाजपा-जजपा गठबंधन को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरियाणा में नगर निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी गठबंधन की जीत पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि यह नतीजे राज्य सरकार के कामकाज पर जनता के विश्वास को दर्शाते हैं।

11:47 PM Jun 22, 2022 IST | Shera Rajput

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरियाणा में नगर निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी गठबंधन की जीत पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि यह नतीजे राज्य सरकार के कामकाज पर जनता के विश्वास को दर्शाते हैं।

haryana municipal elections 2022   हरियाणा के नगर निकाय चुनावों में जीत पर pm मोदी ने भाजपा जजपा गठबंधन को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरियाणा में नगर निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी गठबंधन की जीत पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि यह नतीजे राज्य सरकार के कामकाज पर जनता के विश्वास को दर्शाते हैं।
Advertisement
भाजपा-जजपा गठबंधन ने 46 सीटों में से 25 पर जीत दर्ज की
सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन ने नगर निकायों की 46 सीटों में से 25 पर जीत दर्ज की है।
मोदी ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘हरियाणा के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा-जजपा गठबंधन की शानदार जीत के लिए दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को ढेरों बधाई। राज्य सरकार जिस प्रकार विकास के पथ पर प्रदेश को निरंतर आगे ले जा रही है, जनता ने उसमें अपना पूरा विश्वास व्यक्त किया है।’’
Advertisement
राज्य में 18 नगर परिषदों और 28 नगरपालिका समितियों के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को मतदान हुआ था।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चुनाव जीतने वाले भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए दावा किया कि यह जीत पार्टी में लोगों के विश्वास को दर्शाती है।
राज्य चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भाजपा ने 22 सीट, जेजेपी ने तीन, आम आदमी पार्टी ने एक, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने एक, जबकि निर्दलीयों ने 19 सीट जीती हैं।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद की 18 में से 10 सीट भाजपा को मिली हैं। भाजपा की सहयोगी जेजेपी ने एक, इनेलो ने भी एक और निर्दलीयों ने छह सीट जीतीं।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×