Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

PM मोदी ने CAA का विरोध करने पर कांग्रेस की आलोचना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का विरोध करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस संविधान का विरोध कर रही है।

02:09 PM Jan 02, 2020 IST | Shera Rajput

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का विरोध करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस संविधान का विरोध कर रही है।

बेंगलुरू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का विरोध करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस संविधान का विरोध कर रही है। 
Advertisement
तुमकुरु में श्रीसिद्धगंगा मठ में मोदी ने कहा, ‘हमारी सरकार सीएए लाई, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध किया। इन लोगों ने संविधान के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है।’ 
उन्होंने कहा, ‘वे पाकिस्तान से दलितों और अन्य सताए गए लोगों के प्रवेश का विरोध कर रहे हैं। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं। पाकिस्तानियों ने हिंदुओं, सिखों और जैनियों के खिलाफ अन्याय किया है, लेकिन कांग्रेस ने अपनी आवाज नहीं उठाई।’ 
मोदी ने कहा कि यह हमारी ड्यूटी है कि जो लोग पाकिस्तान से भाग रहे हैं, हम उनके साथ खड़े हों। उन्होंने कहा कि उनकी मदद करना हमारा कर्तव्य है। 
Advertisement
Next Article