Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली स्थित इंडिया गेट को PM मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया समर्पित :विकास प्रसाद सिंह

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिला पार्षद विकास प्रसाद सिंह ने कहा ने इंडिया गेट पर राष्ट्र के प्रति समर्पित नायक सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाए जाने पर नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया।

05:45 PM Jan 24, 2022 IST | Desk Team

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिला पार्षद विकास प्रसाद सिंह ने कहा ने इंडिया गेट पर राष्ट्र के प्रति समर्पित नायक सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाए जाने पर नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिला पार्षद विकास प्रसाद सिंह ने कहा ने दिल्ली के ऐतिहासिक इंडिया गेट पर महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर वक्ता, राष्ट्र के प्रति समर्पित नायक सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाए जाने पर राष्ट्र नायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा है आज मां भारती भी अपने बेटे की लगी प्रतिमा देखकर सुकून महसूस कर रही होगी। 
Advertisement
नेताजी की 125वीं जयंती पर इंडिया गेट पर लगाई गई प्रतिमा
देश को आजादी दिलाने हेतु ऐसे स्वतंत्रता सेनानी जिन्होंने उंस समय फिरंगियों से लोहा लेने हेतु अपनी 45 हजार से अधिक स्वतंत्रता सेनानी की फ़ौज खड़ा कर आजाद हिंद फौज बनाई थी और देशवसियो से आह्वान किया था कि तुम मुझे खून दो मै तुन्हें आजादी दूंगा। ऐसे महान योद्धा का प्रतिमा इंडिया गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगाकर 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का सम्मान बढ़ाया।
इंडिया गेट पर लगेगी आजाद हिंद फौज के सेनापति की ग्रेनाइट की विशाल प्रतिमा
विकास ने आगे कहा कि आजादी के बाद 21 वर्षों तक उस स्थान पर गुलामी के प्रतीक जार्ज पंचम की तस्वीर लगा हुआ था। 1968 में वहां से उसकी प्रतिमा हटाई गई। आज वहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाए जाने पर पूरे देशवासी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। देश की आजादी में इस महान स्वतंत्रता सैनानी नेता जी की भूमिका अतुलनीय एवं अविस्मरणीय रहा है।
नेताजी के 125 जयंती के स्वर्णिम शुभ अवसर पर उनकी प्रतिमा लगाए जाने का सर्वत्र सराहना हो रही है। यह देश के गौरवशाली अतीत के साथ साथ स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी की अमिट व बहुमूल्य योगदान की याद दिलाते हुए आजादी के मूल्यों का अहसास कराएगा।
Advertisement
Next Article