W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

देश को मिली पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, PM मोदी ने बेंगलुरु में दिखाई झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में चेन्‍नई-मैसूर वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये देश की पांचवी और दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन है।

10:45 AM Nov 11, 2022 IST | Desk Team

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में चेन्‍नई-मैसूर वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये देश की पांचवी और दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन है।

देश को मिली पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन  pm मोदी ने बेंगलुरु में दिखाई झंडी
देश को आज पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में चेन्‍नई-मैसूर वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये देश की पांचवी और दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में केएसआर रेलवे स्टेशन पर भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
किस रूट पर चलेगी ट्रेन 
चेन्नई से मैसुरु ट्रेन नंबर 20607 चेन्नई रेलवे स्टेशन से 5 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी। यह ट्रेन 10.20 मिनट पर बेंगलुरु सिटी जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन यहां 5 मिनट रुककर 10 बजकर 25 मिनट पर रवाना हो जाएगी। इसके बाद यह 12 बजकर 20 मिनट पर मैसुरु पहुंचेगी। 
वापसी में मैसुरु से चेन्नई ट्रेन नंबर 20608 13 बजकर 05 मिनट पर मैसुरु से रवाना होगी। यह ट्रेन 14 बजकर 50 मिनट पर बेंगलुरु पहुंचेगी। 5 मिनट रुककर 14:55 बजे यह बेंगलुरु से चलेगी। इसके बाद 19 बजकर 30 मिनट पर यह ट्रेन चेन्नई पहुंच जाएगी। इस ट्रेन के केवल दो स्टॉपेज होंगे- बेंगलुरु और कटपड़ी।
6 घंटे 30 मिनट में चेन्नई से मैसुरु पहुचंगे यात्री 
वंदे भारत ट्रेन को चेन्नई से बेंगलुरु पहुंचने में 4 घंटे 30 मिनट लगेंगे। वहीं, बेंगलुरु से मैसुरु पहुंचने में इस ट्रेन को 2 घंटे लगेंगे। इस तरह यह ट्रेन रेलयात्रियों को 6 घंटे 30 मिनट में चेन्नई से मैसुरु पहुंचा देगी। चेन्नई से मैसुरु के बीच वंदे भारत ट्रेन कुल 500 किलोमीटर चलेगी। बता दें कि आधुनिक सुविधाओं से लैस विश्व स्तरीय वंदे भारत पूरी तरह से स्वदेशी रूप से निर्मित है। 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×