For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM मोदी ने भाजपा नेताओं को 2024 के चुनाव के लिए दिया जीत का मंत्र

08:48 PM Dec 23, 2023 IST | Rakesh Kumar
pm मोदी ने भाजपा नेताओं को 2024 के चुनाव के लिए दिया जीत का मंत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लिया और पार्टी नेताओं संग बातचीत की। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य तमाम राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक बंद कमरे में बैठक को संबोधित किया। साथ ही 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों का जायजा लिया और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।

   HIGHLIGHTS 

  • भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक  
  • सकारात्मक प्रतिक्रिया के बारे में भी विस्तृत चर्चा  
  • भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत से पार्टी का मनोबल बढ़ा

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक

बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी या जेपी नड्डा ने क्या कुछ कहा, इस पर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेताओं के लिए सामान्य संदेश यह था कि चुनाव की घोषणा से पहले बचे तीन महीनों में सरकार के अच्छे कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं।

सकारात्मक प्रतिक्रिया के बारे में भी विस्तृत चर्चा

शुक्रवार की बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बारे में भी विस्तृत चर्चा हुई। जिसका उद्देश्य अपनी कई कल्याणकारी योजनाओं की ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सुनिश्चित करना है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को राज्यों की जीत से अतिविश्वास में आने के बजाय जमीन पर मुस्तैद रहने की सलाह की। शुक्रवार को तकरीबन साढ़े पांच घंटे तक बैठक चली।

भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत से पार्टी का मनोबल बढ़ा

सनद रहे कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत से पार्टी का मनोबल बढ़ा है। तीनों हिंदी पट्टी राज्यों में भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा था और संकल्प पत्र को 'मोदी की गारंटी' बताया था। ऐसे में पार्टी अब लगातार तीसरी बार केंद्र में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
×