PM Modi ने गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
गुरु गोबिंद सिंह की 357वीं जयंती पर पीएम मोदी ने दी बधाई
गुरु गोबिंद सिंह की आज 357वीं जयंती है। इस मौके पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी और कहा कि गुरु का जीवन और संदेश लाखों लोगों को शक्ति देते हैं। गुरु गोबिंद की जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट में लिखा, “मैं श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। उनके विचार हमें एक प्रगतिशील, समृद्ध और दयालु समाज बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।”
गोविंद सिंह जयंती की 357वीं जयंती
आज गुरु गोबिंद सिंह की 357वीं जयंती है। इस अवसर पर पूरे देश में धूमधाम से जश्न मनाया जाता है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देशवासियों को शुभकामनाएं भी दी। इसके अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी इस शुभ अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी। पोस्ट में लिखा “आज गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर बधाई। इस पावन अवसर पर हम महान गुरु के अद्वितीय साहस, ज्ञान और बलिदान का सम्मान करते हैं। उनकी शिक्षाएं हमें न्याय, समानता और निस्वार्थ सेवा को बनाए रखने के लिए प्रेरित करती हैं। उनके दिव्य सिद्धांत हमें एक सामंजस्यपूर्ण और धार्मिक मार्ग की ओर ले जाएं।”
गृह मंत्री अमित शाह ने दिया संदेश
गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा, “दसवें गुरु, सरबंसदानी श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर मैं उन्हें स्मरण करता हूं और उन्हें नमन करता हूं। संस्कृति, धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले गुरु गोविंद सिंह जी कट्टर आक्रांताओं के सामने अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। त्याग, वीरता और समर्पण का प्रतीक उनका जीवन अनंत काल तक सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा।” केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस अवसर पर धर्म योद्धा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन धर्म की रक्षा और मानवता के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।
भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित
पोस्ट में लिखा गया है, “धर्म की रक्षा और मानवता के कल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान धार्मिक योद्धा, सिखों के दसवें गुरु, खालसा पंथ के संस्थापक, पूज्य श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज को उनके पावन प्रकाश पर्व पर मैं अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।” आगे उन्होंने लिखा कि गुरु गोविंद सिंह की शिक्षाओं और आदर्श जीवन ने लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने और मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया है। पोस्ट में लिखा गया है, “आपकी शिक्षाएं और आदर्श जीवन हमें हमेशा धर्म के मार्ग पर चलने और मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”