W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM मोदी ने BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की मीटिंग , सरकार चलाने के बताए तरीके

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से शासन के किसी न किसी क्षेत्र में अपनी सरकार के लिए एक जगह बनाने को कहा और लोगों के जीवन को आसान बनाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।

11:51 PM Dec 14, 2021 IST | Shera Rajput

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से शासन के किसी न किसी क्षेत्र में अपनी सरकार के लिए एक जगह बनाने को कहा और लोगों के जीवन को आसान बनाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।

pm मोदी ने bjp शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की मीटिंग   सरकार चलाने के बताए तरीके
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से शासन के किसी न किसी क्षेत्र में अपनी सरकार के लिए एक जगह बनाने को कहा और लोगों के जीवन को आसान बनाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।
PM मोदी की BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक
भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ यहां एक बैठक में मोदी ने उनसे आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने के एक माध्यम के रूप में और भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘‘एक जिला, एक उत्पाद’’ पर काम करने को कहा।
PM मोदी ने सरकार चलाने के बताए तरीके मंत्र 
मोदी ने कहा कि जब यह पहल राज्यों में जोर पकड़ लेगी, तब उन्हें अपने उत्पादों को विदेशों में निर्यात करने और उत्पादों के लिए एक वैश्विक बाजार बनाने पर भी गौर करना होगा। उन्होंने स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए गुणवत्ता एवं ब्रांड सृजन को लेकर केंद्र के अलावा राज्यों के भी काम करने की जरूरत पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने शासन में प्रौद्योगिकी के महत्व को रेखांकित करते हुए अंतिम छोर तक पहुंचने, गति में तेजी लाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शासन को डेटा से संचालित करने की अपील की।
युवा विकास और महिला सशक्तीकण को हर सरकार के लिए प्राथमिकता  – मोदी
उन्होंने युवा विकास और महिला सशक्तीकण को हर सरकार के लिए प्राथमिकता वाला क्षेत्र बताते हुए पोषण अभियान को मजबूत करने तथा कुपोषण से निपटने की जरूरत का जिक्र किया।
उन्होंने युवाओं के बीच खेल संस्कृति और तंदुरुस्ती को लोकप्रिय बनाने की अपील की।
‘‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’’ पर जोर देते हुए मोदी ने राज्यों से उन कानूनों को हटाने को कहा जो पुराने पड़ गए हैं।
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज, भाजपा मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा जारी रखी। उन्होंने अपने-अपने राज्यों से सुशासन के विभिन्न तौर-तरीकों को साझा किया।’’

पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री परिषद में व्यापक चर्चा हुई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तथा अन्य नेता बैठक में शामिल हुए।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×