W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

इतिहास बनाने में नाकाम रहने वाले इसमें छेड़छाड़ की कोशिश करते हैं : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इतिहास बनाने में नाकाम रहने वाले इसमें छेड़छाड़ का प्रयास करते हैं। मोदी ने इतिहास को उसके

10:44 PM Mar 07, 2019 IST | Desk Team

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इतिहास बनाने में नाकाम रहने वाले इसमें छेड़छाड़ का प्रयास करते हैं। मोदी ने इतिहास को उसके

इतिहास बनाने में नाकाम रहने वाले इसमें छेड़छाड़ की कोशिश करते हैं   pm मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इतिहास बनाने में नाकाम रहने वाले इसमें छेड़छाड़ का प्रयास करते हैं। मोदी ने इतिहास को उसके वास्तविक रूप में स्वीकार करने एवं किसी विचारधारा द्वारा इसमें छेड़छाड़ नहीं करने देने की जरूरत पर बल दिया।

Advertisement

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों पर पहले शब्दकोश के विमोचन के दौरान मोदी ने कहा कि अगर इतिहास को उसके वास्तविक रूप में स्वीकार किया जाता है तो ही यह आने वाली पीढ़ियों को रित करेगा।

Advertisement

गौरतलब है कि मोदी की पार्टी भाजपा पर विपक्ष अक्सर इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाता रहा है।

Advertisement

PM मोदी पर निशाना साधकर राहुल गांधी ध्यान बांटने का प्रयास कर रहे हैं : भाजपा

उन्होंने कहा, ‘‘इतिहास को विचारधारा के पैमाने पर तोलने के प्रयास होते हैं और इन प्रयासों के कारण कई बार इतिहास से छेड़छाड़ होती है। मुझे लगता है कि इतिहास को इतिहास के रूप में लिया जाना चाहिए… यह आपकी या मेरी विचारधारा से बाध्य नहीं होना चाहिए और हमें इसमें बदलाव नहीं किया जाना चाहिए…बहस चलती रहेगी…’’

उन्होंने आरोप लगाया कि जो इतिहास रचने में नाकाम रहते हैं वे ही इसे अपने अनुरूप करने के लिए इसमें छेड़छाड़ करते हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘जो इतिहास नहीं रच सकते, वे कई बार इतिहास को अपने रंग में रंगना चाहते हैं क्योंकि उनमें इतिहास रचने की क्षमता नहीं होती।

इतिहास को इन रंगों में रंगने के बजाय, हमें इतिहास को उसी रूप में स्वीकार करना चाहिए जैसा कि वह है और फिर हम देश की महान सेवा करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि इतिहास की विभिन्न तरीके से व्याख्या की जा सकती है लेकिन तथ्यों को नहीं बदला जा सकता।

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×