Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

G20 Summit में आयोजित राष्ट्रपति के डिनर में CM सुक्खू से खास अंदाज में मिले PM मोदी, तस्वीरें हुई वायरल

राजधानी दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन इस दौरान शनिवार की रात को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष डिनर का आयोजन किया। बता दें इस डिनर में राष्ट्र अध्यक्षों के साथ देश की बड़ी हस्तियों ने भी हिस्सा लिया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी डिनर में शामिल हुए। इस दौरान उनकी मुलाकात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हुई।

02:47 PM Sep 10, 2023 IST | Prateek Mishra

राजधानी दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन इस दौरान शनिवार की रात को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष डिनर का आयोजन किया। बता दें इस डिनर में राष्ट्र अध्यक्षों के साथ देश की बड़ी हस्तियों ने भी हिस्सा लिया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी डिनर में शामिल हुए। इस दौरान उनकी मुलाकात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हुई।

राजधानी दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन इस दौरान शनिवार की रात को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने विशेष डिनर का आयोजन किया।बता दें इस डिनर में राष्ट्र अध्यक्षों के साथ देश की बड़ी हस्तियों ने भी हिस्सा लिया।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी डिनर में शामिल हुए। इस दौरान उनकी मुलाकात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हुई। 
Advertisement
 मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही
आपको बता दें इस मुलाकात के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में दोनों ही नेता खासे कंफर्टेबल नजर आ रहे हैं। बता दें इससे पहले कर्नाटक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने डिनर में शामिल होने को लेकर असमर्थता जाहिर कर दी थी। हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों भारी आपदा की वजह से करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस बीच वर्ल्ड बैंक और नीति आयोग ने भी हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार की कार्यप्रणाली की तारीफ की। 
सुक्खू ने PM मोदी को प्रदेश में हुए नुकसान की रिपोर्ट दी 
सूत्रों के मुताबिक, सीएम सुक्खू इस विशेष डिनर में हुई मुलाकात के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने हिमाचल की पैरवी करने से नहीं चूके। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल प्रदेश में हुए नुकसान की रिपोर्ट दी। साथ ही ग्राउंड जीरो की स्थिति से भी अवगत करवाया। सुक्खू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल आने का भी न्योता दिया है। इसके साथ ही उनसे हर संभव सहयोग देने की भी अपील की है। 
Advertisement
Next Article