Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

RamaKrishna Mission और Iskcon के संतों का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा: PM Modi

04:48 PM May 19, 2024 IST | Shubham Kumar
RamaKrishna Mission और Iskcon के संतों का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा: PM Modi

PM Modi on Isckon and Rama Krishna Mission : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामकृष्ण मिशन ( RamaKrishna Mission ) और भारत सेवाश्रम संघ के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणियों की रविवार को निंदा करते हुए कहा कि वह अपने वोट बैंक के ‘‘तुष्टीकरण’’ के लिए इन सामाजिक-धार्मिक संगठनों को धमका रही हैं।

Highlights:

पीएम मोदी ने पुरुलिया में रैली को किया संबोधित
ममता बनर्जी ने संतों को लेकर किया था दावा
4 जून के बाद भ्रष्टाचारियों की जिंदगी जेल में गुजरेगी - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने पुरुलिया में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस शालीनता की हदें लांघकर इतना नीचे गिर गई है कि वह ‘‘इस्कॉन, रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ के खिलाफ अफवाहें फैला रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस्कॉन, रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ के खिलाफ अफवाहें फैलाकर तृणमूल अपनी हदें पार कर रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री उन्हें धमकी दे रही हैं। वह सिर्फ अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए उन्हें धमकी दे रहे हैं।

ममता बनर्जी का दावा

ममता बनर्जी ने आरामबाग लोकसभा क्षेत्र के गोघाट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया था, ‘‘रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ के कुछ संत दिल्ली में भाजपा नेताओं के प्रभाव में काम कर रहे हैं। जो लोग मंदिरों की देखभाल कर रहे हैं, वे महान आध्यात्मिक कार्य कर रहे हैं, लेकिन हर कोई ऐसा नहीं कर रहा। हम संतों का सम्मान करते हैं।’’ इस को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि भारत सेवाश्रम संघ, रामकृष्ण मिशन और इस्कॉन के संतों का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा.

 PM Modi का 'इंडिया' गठबंधन पर निशाना

मोदी ने ‘‘तृणमूल समेत भ्रष्ट ‘इंडिया’ गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यह मोदी की गारंटी है कि किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चार जून को नयी सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचारियों की जिंदगी जेल में गुजरेगी। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई तेज होगी।’’

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article