टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

PM Modi आज से दो दिवसीय झारखंड दौरे पर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

11:21 AM May 03, 2024 IST | Yogita Tyagi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) शुक्रवार को झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और रांची में रोडशो निकालेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। पदाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को पश्चिम सिंहभूम जिले का दौरा करेंगे, जहां वह दोपहर तीन बजे चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में 'महा विजय संकल्प सभा' को संबोधित करेंगे और सिंहभूम व खूंटी लोकसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।

PM मोदी शाम को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचंगे

Advertisement

सिंहभूम और खूंटी अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित सीट हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद और कांग्रेस का हाथ छोड़ पार्टी में शामिल हुई गीता कोरा को टिकट दिया है वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को खूंटी सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। प्रधानमंत्री, रैली को संबोधित करने के बाद शाम को रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचंगे और भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच राजभवन तक रोडशो करेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि यह रोडशो हिनू चौक, बिरसा चौक, डीपीएस चौक, अरगोड़ा चौक, भाजपा मुख्यालय, हरमू चौक, सहजानंद चौक और कार्तिक ओरांव चौक सहित विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगा, जहां भाजपा कार्यकर्ता, नेता और आम लोग उनका स्वागत करेंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया, ''प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मार्ग पर राज्य के साथ-साथ केंद्रीय बल भी तैनात किए जाएंगे।'' प्रधानमंत्री शुक्रवार रात राजभवन में रुकेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का शनिवार को पलामू और लोहरदगा संसदीय क्षेत्रों में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। पार्टी ने पलामू लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद विष्णु दयाल राम को फिर से टिकट दिया है जबकि लोहरदगा सीट से मौजूदा सांसद सुदर्शन भगत का टिकट काटकर राज्यसभा सदस्य समीर ओरांव को चुनाव मैदान में उतारा गया है। सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में 13 मई को मतदान होना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article