Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

PM Modi Punjab Visit: पंजाब को मिल सकता है स्पेशल पैकेज, 9 सितंबर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को दौरा करेंगे PM मोदी

01:42 PM Sep 07, 2025 IST | Neha Singh
PM Modi Punjab Visit

PM Modi Punjab Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब और हिमाचल प्रदेश का दौरा कर सकते हैं। भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण दोनों राज्य इस बार मानसून में बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। पीएम मोदी इन राज्यों में जमीनी हालात का जायजा लेने पहुंच सकते हैं।

PM Modi Punjab Visit: एक्स पर दी जानकारी

भाजपा पंजाब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब के गुरदासपुर आ रहे हैं। वे बाढ़ प्रभावित भाई-बहनों और किसानों से सीधे मिलकर अपना दुख साझा करेंगे और पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा साबित करता है कि केंद्र की भाजपा सरकार हमेशा पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है और इस कठिन समय में पूरा सहयोग करेगी।"

इसी तरह भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई ने एक पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाने जल्द ही हिमाचल प्रदेश आ सकते हैं।"

Punjab Flood Updates: कृषि मंत्री ने भी किया दौरा

इससे पहले, 4 सितंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने पंजाब का दौरा किया। पंजाब में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए अमृतसर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में अहम बैठक हुई, जिसमें राहत सामग्री की आपूर्ति, प्रभावित इलाकों में त्वरित बचाव कार्य और पुनर्वास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisement
Punjab Flood Updates

Punjab Flood 2025: बाढ़ से अब तक 43 लोगों की मौत

बता दें कि पंजाब सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है। नदियां उफान पर हैं, जिससे हर जगह सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। स्थिति यह है कि पंजाब के सभी 23 जिले बाढ़ प्रभावित घोषित किए जा चुके हैं। सैकड़ों गांव जलमग्न हैं। कम से कम 43 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लाखों हेक्टेयर जमीन पर लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं।

Himachal Pradesh में भी इस बार भारी तबाही मची है। 20 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से प्रदेश में जगह-जगह अचानक बाढ़, बादल फटने और बड़े भूस्खलन की सैकड़ों घटनाएं हुई हैं। इससे घर-मकानों के नष्ट होने के अलावा बड़ी संख्या में जनहानि भी हुई है। हिमाचल प्रदेश में मंडी, शिमला, कुल्लू और चंबा जिलों के प्रमुख मार्गों समेत तमाम सड़कें अवरुद्ध हैं।

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Mausam 7 Sep: राजधानी में फिर बरसेंगे बादल, UP-बिहार में मिलेगी राहत, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Advertisement
Next Article