Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

PM मोदी पहुंचे Jharkhand, 35,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

01:00 PM Mar 01, 2024 IST | Yogita Tyagi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM मोदी) शुक्रवार को झारखंड के धनबाद में 35,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंच चुके हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इन परियोजनाओं में 8900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) का सिन्‍द्री उर्वरक संयंत्र राष्ट्र भी शामिल है जो यूरिया क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम है। PM इससे पहले विमान से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर से धनबाद आये। उन्होंने वहां पहुंचकर 35,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का अनावरण किया, जो झारखंड में उर्वरक, रेल, बिजली और कोयला क्षेत्रों पर केंद्रित एक पहल है।

PM ने उर्वरक संयंत्र राष्ट्र को किया समर्पित

Advertisement

प्रधानमंत्री ने हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड सिंदरी उर्वरक संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया। 8,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित यह उर्वरक संयंत्र यूरिया क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम है। इससे देश में प्रति वर्ष लगभग 12.7 लाख मीट्रिक टन स्वदेशी यूरिया उत्पादन बढ़ेगा, जिससे देश के किसानों को लाभ होगा। गोरखपुर और रामागुंडम में उर्वरक संयंत्रों के पुनरुद्धार के बाद यह देश में पुनर्जीवित होने वाला तीसरा उर्वरक संयंत्र है, जिन्हें दिसंबर 2021 और नवंबर 2022 में प्रधान मंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया था।

PM ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री ने झारखंड में 17,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। परियोजनाओं में सोन नगर और अंडाल को जोड़ने वाली तीसरी और चौथी लाइन, तोरी-शिवपुर पहली और दूसरी रेलवे लाइन और बिराटोली-शिवपुर तीसरी रेलवे लाइन, मोहनपुर-हंसडीहा नई रेल लाइन, धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन शामिल है । इन परियोजनाओं से राज्य में रेल सेवाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने तीन ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। इसमें देवघर-डिब्रूगढ़ ट्रेन सेवा, टाटानगर और बादामपहाड़ के बीच मेमू ट्रेन सेवा और शिवपुर स्टेशन से लंबी दूरी की मालगाड़ी शामिल है। इसके अलावा, पीएम मोदी ने झारखंड में महत्वपूर्ण बिजली परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया, साथ ही प्रधानमंत्री ने झारखंड में कोयला क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। बाद में, प्रधान मंत्री एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे जहां वह पश्चिम बंगाल के हुगली के आरामबाग में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article