For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM Modi Resign : राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा

04:33 PM Jun 05, 2024 IST | Saumya Singh
pm modi resign   राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा
PM Modi Resign

PM Modi Resign : लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट सामने आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। पीएम ने राष्ट्रपति को मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनसे और मंत्रिपरिषद से अनुरोध किया है कि वे नई सरकार के कार्यभार संभालने तक पद पर बने रहें।

Highlight : 

  • दिल्ली में एनडीए की बैठक
  • पीएम ने अपने पद दिया इस्तीफा
  • राष्ट्रपति ने डिनर पर किया आमंत्रित

पीएम ने अपने पद से दिया इस्तीफा

चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद आज यानी पांच जून को केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पीएम ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे और अपना इस्तीफा सौंप दिया। प्रेसीडेंट ने इसे स्वीकार कर लिया। राष्ट्रपति भवन की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने पीएम मोदी का इस्तीफा स्वीकार करने के साथ ही उन्हें नई सरकार के गठन तक कार्यभार संभालने को कहा है।

8 जून को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं मोदी

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही राजधानी दिल्ली में एनडीए और विपक्षी इंडिया गठबंधन के दल की अलग-अलग बैठक हुई। इस दौरान एनडीए की बैठक में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चा हुई। बताया जा रहा कि एनडीए गठबंधन के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने डिनर पर किया आमंत्रित

खबर आ रही है कि एनडीए गठबंधन की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को हो सकता है। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को ही बयान जारी कर यह बताया था कि नए केंद्रीय मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की तैयारी के लिए राष्ट्रपति भवन 5 से 9 जून तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी सहित केंद्र सरकार के सभी वर्तमान मंत्रियों को आज रात को डिनर पर भी आमंत्रित किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Saumya Singh

View all posts

Advertisement
×