Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

PM Modi: जम्मू कश्मीर में गरजे पीएम मोदी, कहा 'हमने गोली का जवाब गोले से दिया'

02:26 PM Sep 28, 2024 IST | Pannelal Gupta

PM Modi in Jammu: जम्मू कश्मीर में अंतिम चरण की वोटिंग से पहले पीएम मोदी ने कहा कि यहां के लोग अब आतंकवाद और खून खराबा नहीं चाहते हैं। लेकिन अगर उधर से गोली चलती है तो उसका भी जवाब गोले से देना जानते हैं। उन्होंने यहां केंद्र सरकार की ओर से किए गए कामों को गिनाया।

Highlights

जम्मू-कश्मीर में PM Modi जनसभा को किया संबोधित

जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण चुनाव प्रचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) जम्मू पहुंचे हैं। इ दौरान उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि आज शहीद वीर सरदार भगत सिंह की जन्मजयंती भी है। देश के करोड़ों युवाओं की प्रेरणा, भगत सिंह जी को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। इस दौरान पीएम मोदी ने दावा किया कि जम्मू कश्मीर में पहली बार बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने वाली है।

Advertisement

28 सितंबर की रात आखिर क्या हुआ था?

पीएम मोदी ने कहा कि आज 28 सितंबर है, साल 2016 में आज की रात सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। भारत ने दुनिया को बता दिया था कि ये नया भारत है ,ये घर में घुस कर मारता है। आतंक के आकाओं को पता है कि अगर कुछ भी हिमाकत की...तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकालेगा।आतंकवाद पर कांग्रेस की नीति गलत थी. पहली बार घाटी के लोगों की इच्छा की सरकार बन रही. पीएम ने कहा कि याद कीजिए वो वक्त जब उधर से गोलियां चलती थीं और कांग्रेस सफेद झंडे लहराती थी. जब भाजपा सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया तो उस तरफ के लोगों को होश आया। कांग्रेस वो पार्टी है, जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है। क्या आप ऐसी कांग्रेस कपो माफ़ कर सकते हैं? देश के लिए मर-मिटने वालों का कांग्रेस कभी सम्मान नहीं कर सकती।

पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग तीन परिवारों (कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी) से त्रस्त हैं। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर को बर्बाद कर दिया। जम्मू कश्मीर के साथ दशकों तक भेदभाव हुआ। पीएम ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग बेहतर भविष्य चाहते हैं। जम्मू की यही पुकार, अबकी बार मोदी सरकार। पीएम ने कहा कि पहले दो चरणों में बीजेपी के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। बीजेपी सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया है।

पीएम मोदी का दावा

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दो चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है। जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जो इस चुनाव में आया है। अब पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है। क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article