Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय राजनीतिक दलों का सफाया करना है : कुमारस्वामी

जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि परिवार द्वारा चलाए जा रहे दलों की आलोचना करना महज एक बहाना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय राजनीतिक दलों का सफाया करना है।

02:11 AM May 28, 2022 IST | Shera Rajput

पूर्व मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को हैदराबाद में प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘परिवारवादी’ देश में लोकतंत्र के ‘‘सबसे बड़े दुश्मन’’ हैं।
कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘परिवार द्वारा चलाए जा रहे दल देश और युवाओं के सबसे बड़े दुश्मन है। यह राजनीति की भी सबसे बड़ी समस्या है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया उपदेश है। उन्हें भाजपा की वृद्धि की पृष्ठभूमि का वास्तविक अध्ययन करना चाहिए और फिर भाषण देना चाहिए।’’
उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘यह अब कोई रहस्य नहीं है कि भाजपा ने क्षेत्रीय दलों के खात्मे के लिए क्या किया है।’’
Advertisement
Next Article