W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मैं ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य हासिल होने तक नहीं करूंगा आराम : PM Modi

10:37 PM Oct 07, 2024 IST | Abhishek Kumar
मैं ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य हासिल होने तक नहीं करूंगा आराम   pm modi
Advertisement

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संवैधानिक पद संभालते हुए सोमवार को 23 साल पूरे हो गए। उन्होंने पहले गुजरात से मुख्यमंत्री और उसके बाद देश के प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी उठाते हुए 23 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में उन्हें आशीर्वाद और शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त किया कि वह 'विकसित भारत' का लक्ष्य पूरा होने तक आराम नहीं करेंगे।

PM Modi ने क्या कहा ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( PM Modi )को संवैधानिक पद संभालते हुए सोमवार को 23 साल पूरे हो गए। उन्होंने पहले गुजरात से मुख्यमंत्री और उसके बाद देश के प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी उठाते हुए 23 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की।उन्होंने एक्स पर लिखा, 7 अक्टूबर 2001 को मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। यह मेरी पार्टी की महानता थी कि मुझ जैसे विनम्र कार्यकर्ता को राज्य के प्रमुख के रूप में नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।उन्होंने आगे कहा कि जब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था, तब गुजरात कई चुनौतियों का सामना कर रहा था। साल 2001 में कच्छ में भूकंप आया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनके 13 साल के कार्यकाल के दौरान गुजरात समाज के सभी वर्गों के लिए समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए ‘सबका साथ, सबका विकास’ के एक शानदार उदाहरण के रूप में उभरा। उन्होंने कहा, साल 2014 में भारत के लोगों ने मेरी पार्टी को रिकॉर्ड जनादेश दिया, जिस वजह से मैं प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करने में सक्षम हुआ। यह एक ऐतिहासिक क्षण था, क्योंकि 30 साल में पहली बार किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला था।

पीएम( PM Modi )ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमने बहुत कुछ हासिल किया है और अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। इन 23 साल में मिली सीख ने हमें अग्रणी पहल करने में सक्षम बनाया, जिसने राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रभाव डाला है। उन्होंने कहा, मैं अपने साथी भारतीयों को आश्वस्त करता हूं कि मैं लोगों की सेवा में और अधिक जोश के साथ अथक प्रयास करता रहूंगा। ‘विकसित भारत’ के हमारे सामूहिक लक्ष्य को हासिल होने तक मैं आराम नहीं करूंगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×