For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM मोदी ने उत्तराखंड के CM धामी से कि बात, टनल में चल रहे बचाव कार्यों की ली जानकारी

11:00 AM Nov 22, 2023 IST | Yogita Tyagi
pm मोदी ने उत्तराखंड के cm धामी से कि बात  टनल में चल रहे बचाव कार्यों की ली जानकारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और उन्हें सिल्कयार सुरंग में चल रहे बचाव कार्यों के बारे में जानकारी दी, जहां 40 कर्मचारी फंसे हुए हैं। 12 नवंबर को एक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद मजदूर उसमें 11 दिनों से फंसे हैं। CM धामी ने कहा, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फोन पर बात की और सिल्क्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे श्रमिकों को भोजन, दवाएं और अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराने के लिए चल रहे बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली।

  • CM धामी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की
  • CM धामी ने उन्हें सिल्कयार सुरंग में चल रहे बचाव कार्यों के बारे में जानकारी दी
  • PM ने भोजन, दवाएं और अन्य आवश्यक बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली
  • CM ने कहा इस कठिन परिस्थिति से निपटने के लिए हमें पीएम से लगातार मार्गदर्शन मिल रहा है

PM से मिल रहा मार्गदर्शन- CM धामी

सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को केंद्रीय एजेंसियों, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और राज्य प्रशासन के बीच आपसी सहमति से चलाए गए बचाव कार्यों के बारे में जानकारी दी। सीएम धामी ने कहा, इस दौरान उन्हें पिछले 24 घंटों में हुई सकारात्मक प्रगति और श्रमिकों और उनके परिवारों के बीच बातचीत से बढ़े मनोबल के बारे में भी जानकारी दी गई। इस कठिन परिस्थिति से निपटने के लिए हमें पीएम से लगातार मार्गदर्शन मिल रहा है, जिससे श्रमिक भाइयों को पूरी ताकत के साथ जल्दी और सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हम सभी को हर दिन नई ऊर्जा मिलती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×