For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM मोदी ने SP पर साधा निशाना - जिन लोगों ने पहले प्रदेश पर राज किया उन्होंने राज्य को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओं पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों ने पहले प्रदेश पर राज किया, उन्हीं ने राज्य को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ थी।

11:41 PM Feb 06, 2022 IST | Shera Rajput

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओं पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों ने पहले प्रदेश पर राज किया, उन्हीं ने राज्य को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ थी।

pm मोदी ने sp पर साधा निशाना   जिन लोगों ने पहले प्रदेश पर राज किया उन्होंने राज्य को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओं पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों ने पहले प्रदेश पर राज किया, उन्हीं ने राज्य को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
Advertisement
पिछली सरकारों का बस एक ही एजेंडा था – उत्तर प्रदेश को लूटो : पीएम मोदी 
पीएम मोदी भारतीय जतना पार्टी के जन चौपाल कार्यक्रम के तहत मथुरा, आगरा और बुलंदशहर के मतदाताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछली सरकारों को लोगों की आस्था, आवश्यकता अथवा उनके विकास से कोई सरोकार नहीं था और उनका बस एक ही एजेंडा था- उत्तर प्रदेश को लूटो।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए श्री मोदी ने यह भी कहा कि भाजपा को जनता का समर्थन देखने के बाद अब ‘लोग’ सपने में भगवान कृष्ण को देख रहे हैं।
Advertisement
पिछली सरकार में अपराधी इतने मजबूत थे कि राजमार्ग पर वाहन लूटे जाते थे – प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ पिछली सरकार में अपराधी इतने मजबूत थे कि राजमार्ग पर वाहन लूटे जाते थे। घरों और दुकानों पर अवैध कब्जे आम बात थी। बुलंदशहर के लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि राजमार्ग पर महिलाओं, बेटियों के साथ क्या हुआ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ पहले प्रदेश में जगह जगह लोगों को अपना घर छोड़कर भागने को मजबूर होना पड़ता था। आप पूरी तरह से जानते हैं कि आगरा दंगों के आरोपियों को किसने बचाया था।’’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की विकास योजनाओं का किया जिक्र
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब रिकॉर्ड संख्या में राजमार्ग भी बन रहे हैं और लोग उन राजमार्गों पर निडर होकर यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पहले की सरकारें डर पैदा करने में लगी थीं। डर पैदा करना उनका काम था। हम उत्तर प्रदेश का भविष्य बना रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि कुछ लोग दौलत, बाहुबल,‘जातिवाद और सांप्रदायिकता का इस्तेमाल कर कितनी भी राजनीति कर लें, लेकिन उन्हें लोगों का प्यार नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों की सेवा करने वाले को ही उनका प्यार मिलेगा।
पूरा उत्तर प्रदेश ‘भाजपा सरकार का परिवार’ है जबकि पहले ‘परिवार ही सरकार’ थी – प्रधानमंत्री
उन्होंने कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश ‘भाजपा सरकार का परिवार’ है जबकि पहले ‘परिवार ही सरकार’ थी। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे आपको याद दिलाना चाहिए कि गरीबों के प्रति‘फर्जी समाजवादियों’का क्या रवैया था। उन्होंने आगरा, मथुरा और बुलंदशहर में गरीबों के लिए 8,000 से भी कम घर बनाये थे। वहीं योगी सरकार ने उसी क्षेत्र में गरीबों के लिए लगभग 85,000 घर बनाये हैं।’’
पीएम मोदी ने प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर की। उन्होंने कहा, ‘‘ लताजी जैसी आत्माएं सदियों में कभी-कभी ही आती हैं। देश की जो पहचान उन्होंने दुनिया भर में बनायी, उसने दुनिया को भारत को देखने का एक नया नजरिया दिया। दुनिया भर में लताजी के प्रशंसक हैं। मैं भारी मन से लताजी को श्रद्धांजलि देता हूं।’’
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×