Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

हमारे ऋषि मुनियों की देन योग को PM मोदी ने दुनिया के 190 देशों तक पहुंचाया - CM योगी

11:38 PM Nov 23, 2023 IST | Shera Rajput

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश के 142 करोड़ की आबादी ने एक नए भारत का दर्शन किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का योगी आदित्यनाथ ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत
रेलवे ग्राउंड में चल रहे ब्रजरज उत्सव 2023 में शिरकत करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का योगी आदित्यनाथ ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यहां पर पीएम मोदी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर प्रांगण में मौजूद सभी चार मंदिरों के दर्शन कर पूजन किया। सबसे पहले उन्होंने प्राचीन आदिकेशव भगवान का दर्शन पूजन किया। इसके बाद पीएम ने योगमाया मंदिर में मां योगमाया के दर्शन किए। फिर गर्भगृह में श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजन किया। इसके बाद भागवत भवन में पीएम मोदी ने दर्शन पूजन किया। इस दौरान तीन पंडितों ने उनकी पूजा संपन्न कराई। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के सचिव ने एक तस्वीर श्री मोदी को भेंट की। दर्शन पूजन के बाद पीएम मोदी का काफिला ब्रजरज उत्सव के लिए रवाना हो गए।
प्रधानमंत्री नए भारत का वैश्विक मंच पर सम्मान बढ़ा - सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नए भारत का वैश्विक मंच पर सम्मान बढ़ा है। आज दुनिया में आप कहीं भी जाते हैं तो पूरी दुनिया पलक पावड़ बिछा करके आपका अभिनंदन करती है। ऐसे में 142 करोड़ का भारत अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता है। श्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। उनके 9.5 वर्षों में देश की हर समस्या के समाधान को एक मार्ग दिखा करके उसे समाधान तक पहुंचाया गया है। भारत के सर्वांगीण विकास की कार्य योजना 9.5 वर्षों के अंदर बनाना और उसका प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन भी पीएम नेतृत्व में हुआ है। आज भारत एक नए रूप में विकसित भारत की रूपरेखा दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है।
नया भारत अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति करता है - सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक भारत है और श्रेष्ठ भारत भी है। जो विकास भी करता है और गरीब कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू भी करता है। यह नया भारत अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति भी करता है और उनके पुनरुद्धार की कार्य योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से बढ़ा करके आने वाली पीढ़ा के लिए नई प्रेरणा भी प्रस्तुत करता है। काशी विश्वनाथ धाम आपके नेतृत्व में बन करके आज पूरे देश और दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। उत्तराखंड का केदारपुरी एक नए गौरव की अनुभूति करा रहा है। वहीं महाकाल का महालोक हो या फिर हमारी ये ब्रज भूमि। ब्रज भूमि में आपके मार्ग दर्शन और नेतृत्व में मथुरा वृंदावन को नगर निगम का दर्जा देना रहा हो या फिर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से यहां के सभी सात तीर्थों को विकसित करके एक नई कार्य योजना के साथ आगे बढ़ना। मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, नंदगांव, गोवर्धन इन सभी को व्यवस्थित रूप से यहां की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए उसके विकास के कार्यक्रम को अभियान चलाकर आगे बढ़ाया गया। अपितु वृंदावन क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रख करके बुनियादी सुविधाओं का विस्तार भी यहां पर करने का प्रयास हुआ है।
हमारे ऋषि मुनियों की देन योग को पीएम मोदी ने दुनिया के 190 देशों तक पहुंचाया - सीएम योगी
योगी ने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों की देन योग को पीएम मोदी ने दुनिया के 190 देशों तक पहुंचाया है। आज योग से दुनिया लाभान्वित हो रही है। पीएम मोदी ने योग को वैश्विक पहचान दिलाई। कुंभ को वैश्विक मान्यता दिलवाई है और अब मथुरा, वृंदावन और यहां के सभी तीर्थ नौ वर्षों से लाभान्वित हो करके इस अभियान का हिस्सा बने हैं। वहीं अयोध्या में हर व्यक्ति जान रहा है, जो कभी नहीं हो सकता है, वो भी पीएम मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी को होने जा रहा है।
मीराबाई पर डाक टिकट और 525 रुपये का जारी किया सिक्का
ब्रज रज उत्सव में शिरकत करने पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने संत मीराबाई की 525 वीं जन्मोत्सव के अवसर पर संयुक्त रूप से मीराबाई पर डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का जारी किया।
मीराबाई पर डाक टिकट जारी करने के बाद केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा संत मीराबाई पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। वहीं ब्रज रज उत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी ने मीराबाई नृत्य नाटिका में मीरा के कृष्ण प्रेम के विरह को नृत्य से उकेरा। सांसद की नाट््य प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

Advertisement
Advertisement
Next Article