Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

PM Modi Turban: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने पहना विशेष साफा, जानें क्या है इसकी विशेषता?

11:12 AM Aug 15, 2024 IST | Yogita Tyagi

PM Modi Turban:  आज पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। लाल किले पर PM मोदी ने एक खास पगड़ी बांधें लोगों को सम्बोधित किया। आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सिर पर राजस्थानी लहरिया प्रिंट की पगड़ी पहनी हुई थी। PM के सिर पर सजी यह पगड़ी नारंगी, पीले और हरे रंग की थी। लाल किले पर खास भाषण देने के लिए आये PM मोदी ने इस खास पगड़ी के साथ सफेद रंग का कुर्ता और चूड़ीदार पायजामे के साथ हल्के नीले रंग की बंदगला जैकेट भी पहन रखी थी।

लहरिया प्रिंट डिजाइन की बांधी थी पगड़ी



जानकारी के लिए बता दें कि PM मोदी ने जो पगड़ी पहनी थी उसका लहरिया प्रिंट डिजाइन राजस्थान का पारंपरिक डिजाइन है। इससे पहले भी PM मोदी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर संबोधन के दौरान राजस्थानी पगड़ी बांध चुके हैं। साल 2023 में भी लाल किले पर PM मोदी राजस्थानी पगड़ी पहन चुके हैं। उस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मल्टी कलर बांधनी प्रिंट वाली राजस्थानी पगड़ी बांधी थी। आपको बता दें कि साल 2014 से ही PM पगड़ी बांध रहे हैं। PM मोदी की पगड़ी की यह पसंद भारत की समृद्ध विविधता, सभ्यता और संस्कृति को दर्शाती है।

साल 2015 में भी PM ने बांधी थी पगड़ी



PM मोदी जब 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बने थे उसके बाद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने राष्ट्र को संबोधित करते समय राजस्थानी पगड़ी पहनी थी, उनकी यह पगड़ी नारंगी, पीले और हरे रंगों से रंगी थी। आपको बता दें कि उनकी यह पगड़ी भी राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शा रही थी। इसके बाद साल 2015 में पीएम मोदी ने क्रिस-क्रॉस राजस्थानी शैली की पगड़ी बांधी हुई थी। उस दौरान PM मोदी की इस मल्टी कलर क्रिस-क्रॉस लाइनों से सजी पीली पगड़ी ने युवाओं के बीच भी धूम मचा दी थी। पीले, लाल और गहरे हरे रंग से रंगी इस आकर्षक पगड़ी पर एक लंबा निशान बनाया गया यह निशान टखनों तक फैला था यह लाल निशान पारंपरिक भारतीय पगड़ी की भव्यता को दिखा रहा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article