Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

PM मोदी जम्मू से श्रीनगर रेलवे लाइन में जोड़ेंगे नया अध्याय: अश्विनी वैष्णव

वंदे भारत ट्रेनें फिलहाल कटरा से श्रीनगर तक चलेंगी

07:41 AM Jun 06, 2025 IST | IANS

वंदे भारत ट्रेनें फिलहाल कटरा से श्रीनगर तक चलेंगी

प्रधानमंत्री शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे, जो देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। जम्मू स्टेशन पर चल रहे कार्यों के कारण वंदे भारत ट्रेनें फिलहाल कटरा से श्रीनगर तक चलेंगी, लेकिन सितंबर 2025 से ये ट्रेनें जम्मू से श्रीनगर तक पूरे रूट पर संचालित होंगी। इन पुलों को बनाने में जटिल तकनीकों का उपयोग किया गया, जो विश्व स्तर पर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश की बढ़ती साख को दर्शाता है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से रेलवे लाइन के माध्यम से जोड़ना सदियों पुराना स्वप्न था, जो अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति और अथक प्रयासों से साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे, जो देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। इसके साथ ही दो वंदे भारत ट्रेनों का भी लोकार्पण किया जाएगा, जो इस क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करेंगी। अश्विनी वैष्णव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि जम्मू-कश्मीर की भौगोलिक और पर्यावरणीय चुनौतियों के बावजूद इस परियोजना को पूरा करना एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। जम्मू स्टेशन पर चल रहे कार्यों के कारण वंदे भारत ट्रेनें फिलहाल कटरा से श्रीनगर तक चलेंगी, लेकिन सितंबर 2025 से ये ट्रेनें जम्मू से श्रीनगर तक पूरे रूट पर संचालित होंगी। इस रेल परियोजना में दो इंजीनियरिंग चमत्कार, चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज शामिल हैं, जो अत्याधुनिक तकनीक और डिजाइन के प्रतीक हैं।

चिनाब ब्रिज, जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेल आर्च ब्रिज है, भूकंपीय क्षेत्र पांच में स्थित है। यह ब्रिज दो पहाड़ों के बीच बना है, जहां तेज हवाओं की वजह से विंड टनल फिनोमेना देखा जाता है। इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए, ब्रिज को 260 किलोमीटर प्रति घंटा की हवा की गति का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Advertisement

वैष्णव ने बताया कि इस ब्रिज के निर्माण में नींव और संरचना को जोड़ने में कई जटिल चुनौतियों का सामना करना पड़ा। प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाते हुए इन चुनौतियों को पार किया गया, जिससे यह परियोजना न केवल तकनीकी बल्कि पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी अनुकरणीय बन गई। चिनाब और अंजी ब्रिज के निर्माण में भारतीय इंजीनियरों की तकनीकी विशेषज्ञता और नवाचार का प्रदर्शन हुआ है। इन पुलों को बनाने में जटिल तकनीकों का उपयोग किया गया, जो विश्व स्तर पर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश की बढ़ती साख को दर्शाता है। ये दोनों पुल देश के इंजीनियरों और डिजाइनरों की प्रतिभा का गौरव बढ़ाते हैं। यह परियोजना देश के हर नागरिक के लिए गर्व का विषय है।

PM मोदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर को देंगे 46 हजार करोड़ की सौगात, चिनाब ब्रिज का करेंगे उद्घाटन

उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन इस क्षेत्र में रेल यात्रा को और अधिक सुगम और तीव्र बनाएगा। ये ट्रेनें न केवल समय की बचत करेंगी, बल्कि यात्रियों को एक मनोरम यात्रा अनुभव भी प्रदान करेंगी। जम्मू-कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता के बीच यह रेल यात्रा पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इस रेल परियोजना से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनता से बातचीत के दौरान इस परियोजना को लेकर भारी उत्साह देखा। लोगों को विश्वास था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही यह स्वप्न पूरा हो सकता है। यह रेल परियोजना न केवल जम्मू-कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ेगी, बल्कि आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना क्षेत्र में समृद्धि और कनेक्टिविटी का नया युग लाएगी।

Advertisement
Next Article