Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

PM मोदी आज यूपी के बस्ती और श्रीवस्ती में जनसभा को करेंगे संबोधित।

04:31 AM May 22, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

PM MODI : पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। यह रैलियां बस्ती और श्रीवास्ती में होनी हैं। आपको बता दें, बस्ती और श्रीवस्ती दोनों ही सीटों पर 25 मई को मतदान होना है। जिसको लेकर भाजपा जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 10:45 बजे बस्ती के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान में बस्ती, संतकबीरनगर व डुमरियागंज लोकसभाओं की संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं दूसरी तरफ दोपहर करीब 12:40 बजे श्रीवास्ती एयरपोर्ट के सामने कटरा बाजार में जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान बुधवार (22 मई) को महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरेगा। शाम चार बजे पीएम मोदी यहां पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से बस्ती और श्रीवस्ती में जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना होंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद वापस महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट लौटेंगे। इसके बाद यहां से विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज जौनपुर, बस्ती, सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर के प्रवास पर रहेंगे। सीएम योगी आज सुबह 9:50 बजे सार्वजनिक इंटर कॉलेज मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउंड बस्ती में आयोजित प्रधानमंत्री की बस्ती, डुमरियागंज व संतकबीरनगर लोकसभाओं की संयुक्त जनसभा में शामिल होंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

Advertisement
Advertisement
Next Article