Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Loksabha Election 2024 : PM मोदी आज बंगाल और ओडिशा में जनसभा को करेंगे संबोधित

03:24 AM May 29, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव के लिए 1 जून को मतदान होना है। जिसको लेकर सभी पार्टीयां जोर-शोर में चुनाव प्रचार कर रही हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे।ओडिशा के बारीपदा के छऊ पड़िया के मैदान में जनसभा करेंगे। और फिर दोपहर एक बजे के आसपास बालासोर और फिर केंद्रपाड़ा में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी बंगाल के दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर में एक और चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दावा किया है कि कोलकाता में प्रधानमंत्री का रोड शो ऐतिहासिक रूप लेगा। इन सभी रैली और जनसभा के दौरान पीएम मोदी भाजपा के प्रत्याशियों के लिए लोगों से वोट की अपील करेंगे। ओडिशा के 21 लोकसभा सीटों में से अधिक से अधिक सीटों पर अपना कब्जा जमाने के लिए कांग्रेस और भाजपा के नेता कोशिशों में जुटे हुए हैं। आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मई को कोलकाता में रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ राज्य भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद रहें।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/05/ssstwitter.com_1716932904401.mp4
Advertisement

छवे चरण में 58 सीटो पर हुई वोटिंग

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 6 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान हुआ। दिल्ली की 7 सीटों पर मतदान सहित उत्तर प्रदेश की 14, बिहार की 8, हरियाण की 10, झारखंड की 4, ओडिशा की 6 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हुआ। आम चुनाव 2024 के पांचवे चरण में 62.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। अब आखिरी चरण के लिए 1 जून को वोटिंग होगी और 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article