W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM Modi आज आंध्र प्रदेश में दो जनसभाओं को करेंगे संबोधित

09:10 AM May 06, 2024 IST | Yogita Tyagi
pm modi आज आंध्र प्रदेश में दो जनसभाओं को करेंगे संबोधित
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) सोमवार को आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे जिनमें भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण भी उनके साथ शामिल होंगे। पहली चुनावी सभा पूर्व गोदावरी जिले के राजामहेंद्रवरम में वेमागिरि में होगी जिसके बाद दूसरी सभा अनाकापल्ली में आयोजित होनी है।


  • PM मोदी आज आंध्र प्रदेश में NDA की दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे
  • रैली में TDP अध्यक्ष चंद्रबाबू और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण भी शामिल होंगे
  • पहली चुनावी सभा पूर्व गोदावरी जिले के राजामहेंद्रवरम में वेमागिरि में होगी
  • दूसरी सभा अनाकापल्ली में आयोजित होनी है

राजामहेंद्रवरम एयरपोर्ट पर उतरेंगे PM

भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री दोपहर में राजामहेंद्रवरम हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वह यहां दोपहर 3.30 बजे पहली सभा को संबोधित करेंगे और वहां से अनाकापल्ली जाएंगे जहां शाम 5.30 बजे के आसपास दूसरी रैली को संबोधित करेंगे।’’ प्रधानमंत्री की इन जनसभाओं को ‘प्रजागालम’ (जनता की आवाज) नाम दिया गया है। आंध्र प्रदेश में राजग की पहली चुनावी रैली 17 मार्च को पलनाडू जिले के बोप्पुदी गांव में हुई थी।

राज्य में 13 मई को चुनाव

राज्य में 13 मई को लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव एकसाथ होंगे। राजामहेंद्रवरम लोकसभा सीट से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी पार्टी की प्रत्याशी हैं, वहीं अनाकापल्ली से सी एम रमेश भाजपा उम्मीदवार होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×